Gold - Silver Prices Today : जन्माष्टमी 2026 पर सोने- चांदी में तेजी, जानिए आज क्या है भाव

Gold - Silver Prices Today : इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 967 रुपए चढ़कर 154908 लाख रुपए हो गई है।

Gold - Silver Prices Today : जन्माष्टमी 2026 पर सोने- चांदी में तेजी, जानिए आज क्या है भाव

Gold- Silver Prices Today : बिजनेस डेस्क जन्माष्टमी 2026 के दिन सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 4 सितंबर को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 967 रुपए बढ़ा है। इसके साथ ही कीमत 1,54,908 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी भी महंगी हुई है। एक किलो चांदी का भाव 2,439 रुपए बढ़कर 2,34,972 रुपए पर पहुंच गया है।

इस साल 22 हजार रुपए महंगा हुआ सोना

साल 2026 में सोने की कीमत में बड़ा उछाल देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना करीब 1.33 रुपए लाख था। अब यह 1.55 लाख रुपए के करीब पहुंच गया है। यानी सालभर में सोने की कीमत करीब 22 हजार रुपए बढ़ चुकी है।

चांदी भी 31 दिसंबर के करीब 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.35 लाख रुपए के आसपास पहुंच गई है। 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।

शहरों में अलग क्यों होता है सोने का भाव?

अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती। इसमें ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा का खर्च शामिल होता है। स्थानीय मांग और सप्लाई भी कीमत को प्रभावित करती है। ज्वेलरी एसोसिएशन के स्थानीय रेट और दुकानदारों के पुराने स्टॉक की खरीद कीमत का भी असर पड़ता है। खरीदारी की मात्रा और बाजार की स्थिति के कारण भी कीमतों में अंतर देखा जा सकता है।

सोना खरीदते समय हॉलमार्क जरूर देखें

ज्वेलरी खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला सोना लेना चाहिए। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है। खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का भाव भी जांच लें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग होती है। इसलिए बिल में कैरेट और वजन जरूर मिलाएं।

मेकिंग चार्ज पर कर सकते हैं बातचीत

सोने के गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज पर भी ध्यान देना जरूरी है। यह शुल्क गहना बनाने के लिए लिया जाता है और अलग-अलग ज्वेलर्स में अलग हो सकता है। ग्राहक मेकिंग चार्ज और लेबर कॉस्ट का पूरा ब्रेकअप मांग सकते हैं। बड़ी खरीदारी में इस शुल्क पर बातचीत करके बेहतर सौदा किया जा सकता है।