धरने पर बैठे कल्‍पना मिश्रा के परिजनों से मिले डिप्टी CM, Sanjay Gandhi Hospital में प्रसूता की हुई थी मौत

परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर स्पष्ट और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

धरने पर बैठे कल्‍पना मिश्रा के परिजनों से मिले डिप्टी CM, Sanjay Gandhi Hospital  में प्रसूता की हुई थी मौत

मध्य प्रदेश रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद शुरू हुआ विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। प्रसूता कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में अस्पताल के अधीक्षक और डॉक्टरों पर कार्रवाई हुई अब मृतका के परिजन पिछले दो दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं।

सरकार की ओर से मामले में दो डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई है, वहीं संजय गांधी अस्पताल (Rewa Sanjay Gandhi Hospital) के अधीक्षक को भी पद से हटा दिया गया है। जांच के लिए समिति गठित किए जाने और आर्थिक सहायता की घोषणा के बावजूद परिजनों का आक्रोश कम नहीं हुआ है।

परिजनों की मांग है कि मेडिकल कॉलेज के डीन को भी पद से हटाया जाए और संबंधित डॉक्टर सोनल अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए मामला दर्ज किया जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगों पर स्पष्ट और ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

ALSO READ : Sanjay Gandhi Hospital में जच्चा-बच्चा की मौत पर बढ़ा आक्रोश, डीन को हटाने- FIR की मांग पर परिजन धरने पर

इसी मामले को लेकर मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला (Deputy CM Rajendra Shukla) आज धरना स्थल पर पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों के मुताबिक, बातचीत के बाद भी उन्हें ऐसा कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, जिससे वे अपना धरना समाप्त कर सकें।

परिजनों का दावा है कि उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बावजूद उनकी मुख्य मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं हुआ और बिना किसी ठोस आश्वासन के उपमुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए। वहीं, इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया से भी बातचीत नहीं की।

ALSO READ : Rewa GMH Death : रीवा GMH में महिला और मासूम की मौत पर हंगामा, दो नर्सिंग स्टाफ सस्पेंड

सवाल है कि क्या डीन और संबंधित डॉक्टर पर भी कार्रवाई होगी? 

फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है और परिजन अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे हुए हैं।