Ramesh Bishnoi : सलमान खान को मांगनी चाहिए माफी ... लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई का बयान

Ramesh Bishnoi : रमेश बिश्नोई के अनुसार लॉरेंस ने एक सीधा-सादा समाधान दिया था। सलमान खान को आगे आकर माफी मांगनी चाहिए। इससे विवाद सुलझ सकता है।

Ramesh Bishnoi : सलमान खान को मांगनी चाहिए माफी ... लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई का बयान

Ramesh Bishnoi : देश। टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना ने मुंबई ही नहीं पूरे देश का दिल दहला दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स सदमे में हैं। राजनीतिक गलियारों से लेकर सिनेमा जगत में हलचल तेज हो गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना के बाद सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसी बीच लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सलमान खान से माफी मांगने की सलाह

रमेश बिश्नोई का कहना है कि सलमान खान को बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए। उनकी उनसे कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि सलमान से न तो उनकी और न ही लॉरेंस की कोई पर्सनल दुश्मनी है। बिश्नोई समाज में गुस्सा जरूर है। लॉरेंस ने ही बीच का रास्ता निकाला था कि सलमान गुरु महाराज के मुकाम पर जाकर माफी मांग लें। उन्होंने अपने या परिवार से माफी मांगने को नहीं कहा था। बार-बार कहने पर भी सलमान नहीं आते तो खून खौलता है। हमारा भी खून खौलता है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग पर भी दिया रिएक्शन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप के जिम्मेदारी लेने को लेकर रमेश ने कहा कि अभी नया मामला क्या है, कुछ पता नहीं। लॉरेंस का नाम आ रहा है लेकिन उनकी कोई रिकॉर्डिंग नहीं आई है। जिन्होंने फायरिंग की है, वे पंडित वगैरह हैं। क्या बात हुई यह वे ही जानते हैं। लेकिन गुस्सा तो है क्योंकि बिश्नोई समाज जानवरों से बहुत प्यार करता है।

काला हिरण केस की पुरानी नाराजगी

गौरतलब है कि सलमान खान पर काला हिरण शिकार का पुराना आरोप है। साल 1998 में फिल्म शूटिंग के दौरान उन पर यह आरोप लगा था। एक्टर जेल भी जा चुके हैं। काला हिरण बिश्नोई समाज में पूजनीय माना जाता है। इसी वजह से समाज उनसे नाराज है। लॉरेंस बिश्नोई की ओर से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। जो भी उनके साथ काम कर रहा है, उसकी मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है।