रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में विजय सेतुपति की एंट्री? एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

‘रामायण’ में विजय सेतुपति के जुड़ने की खबरों ने हलचल मचा दी थी, लेकिन अब खुद एक्टर ने इन अफवाहों पर चौंकाने वाला सच सामने रखा है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में विजय सेतुपति की एंट्री? एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी दमदार एक्टिंग के चलते आज पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि वो रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा था कि मेकर्स उन्हें विभीषण के रोल में कास्ट करना चाहते हैं।


अब इन सभी अफवाहों पर खुद विजय सेतुपति ने सच सामने रख दिया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक्टर ने साफ कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, “नहीं, मैं ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं हूं। मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आ रही हैं।”  

बता दें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ हिंदू महाकाव्य पर आधारित है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सनी देओल और रवि दुबे भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

‘रामायण’ को दो भागों में बनाया जा रहा है। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म रामायण का सबसे भव्य और ऑथेंटिक सिनेमैटिक रूप होगी।