Gen Z New Trend: स्क्रीन से दूर, सोलो डेट्स और इंटरैक्टिव डाइनिंग की ओर

जेन-जी अब डिजिटल स्क्रीन से दूर होकर बाहर निकलकर नए अनुभव लेना और लोगों से मिलना पसंद कर रही है। सोलो डेट्स, ओपन किचन रेस्टोरेंट और इंटरैक्टिव डाइनिंग जैसी चीजों में उनकी रुचि तेजी से बढ़ रही है।

Gen Z New Trend: स्क्रीन से दूर, सोलो डेट्स और इंटरैक्टिव डाइनिंग की ओर
GOOGLE

जेन-जी, जो ज्यादातर इंटरनेट, सोशल मीडिया और मोबाइल पर लगी रहती है, अब उनका जुड़ाव डिजिटल स्क्रीन से कम हो रहा है। वही जेनरेशन, जो हर वक्त फोन लेकर घूमती है, उनमें अब सोलो डेट और ओपन किचन रेस्टोरेंट का क्रेज बढ़ रहा है।

‘टचिंग ग्रास 2026’ की नई रिपोर्ट के अनुसार अब जेन-जी इंस्टाग्राम पर रील डालने को सोशल स्टेटस नहीं, बल्कि बाहर निकलकर दुनिया घूमना और नए एक्सपीरियंस लेना ज्यादा पसंद कर रही है। रिपोर्ट में ‘गोइंग-आउट क्रेडिट स्कोर’ का कॉन्सेप्ट भी इंट्रोड्यूस किया गया है, जिसका मतलब है कि आप घर से बाहर कितनी बार निकलते हैं और लोगों से कैसे मिलते हैं।

आजकल की जेन-जी इंटरैक्टिव डाइनिंग की ओर बढ़ रही है। इंटरैक्टिव डाइनिंग का मतलब होता है ऐसा लंच या डिनर, जिसमें कस्टमर्स शेफ से बातचीत करते हैं और खाना बनते हुए देखते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 61% युवा ओपन किचन रेस्टोरेंट पसंद करते हैं।

इसके साथ ही सोलो डेट्स का ट्रेंड भी बढ़ा है। जहां पहले लोग कहीं भी जाने के लिए ग्रुप ढूंढते थे, वहीं आजकल की जेन-जी सोलो डेट्स और सोलो ट्रिप्स पर जाना ज्यादा पसंद करती है। रिपोर्ट के अनुसार, 22% युवा अकेले ही म्यूजिक कॉन्सर्ट या इवेंट्स में जाते हैं।

इतना ही नहीं, एम्बिएंट बिलॉन्गिंग का ट्रेंड भी जेन-जी में तेजी से बढ़ रहा है। एम्बिएंट बिलॉन्गिंग का मतलब है अजनबियों या अनजानी जगहों के बीच भी अपनापन और जुड़ाव महसूस करना। जेन-जी कैफे और लाइब्रेरी जैसी जगहों पर अजनबी लोगों से बात करके सुकून महसूस कर रही है। उन्हें सोशल स्पेस में अपनापन और कनेक्शन महसूस होने लगा है।

इस तरह जेन-जी कल्चर, जिसे हम अक्सर सोशल मीडिया और मोबाइल तक सीमित मानते हैं, अब फोन से दूर चीजों को खुले तौर पर एक्सप्लोर करने में विश्वास रखता है।