नवानगर थाने में रिमांड पर आरोपी की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

नवानगर थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ जवान हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी की रिमांड के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

नवानगर थाने में रिमांड पर आरोपी की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

सिंगरौली: नवानगर थाना क्षेत्र में सीआईएसएफ जवान हत्याकांड से जुड़े एक आरोपी की रिमांड के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी रामअवतार गोंड को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया था। बुधवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उपचार की व्यवस्था की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी।

दरअसल, पूरा मामला एनसीएल की अमलोरी कोयला खदान में तैनात CISF जवान सतीश चंद्र भारती के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है। घायल जवान को इलाज के लिए बनारस ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मामला गंभीर और संवेदनशील बन गया है।

SDOP राहुल सैयाम ने बताया कि आरोपी की मौत के कारणों की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। जिला न्यायालय के निर्देश पर मजिस्ट्रेट नवानगर थाना और जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।