हड्डियां हो रही हैं कमजोर? क्या है कैल्शियम की कमी, जानें इलाज और आयुर्वेदिक समाधान

कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। जानें इसके लक्षण, कारण, इलाज और आयुर्वेदिक उपाय, साथ ही सही आहार जिससे हड्डियां मजबूत बनी रहें।

हड्डियां हो रही हैं कमजोर? क्या है कैल्शियम की कमी, जानें इलाज और आयुर्वेदिक समाधान

कैल्शियम की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है, जिसका सीधा असर हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती पर पड़ता है। बदलती जिंदगी और गलत खानपान के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही हैं।

कैल्शियम की कमी क्या है?

कैल्शियम एक आवश्यक मिनरल है जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। जब शरीर में इसकी मात्रा कम हो जाती है, तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और आसानी से टूटने या दर्द होने की संभावना बढ़ जाती है।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

कैल्शियम की कमी के कुछ आम लक्षण होते हैं जैसे हड्डियों और जोड़ों में दर्द, नाखूनों का कमजोर और टूटना, थकान और कमजोरी महसूस होना। इसके अलावा कम उम्र में हड्डियों का कमजोर होना ये सभी समस्या शरीर में कैल्शियम की कमी से होता है। 

कैल्शियम की कमी के कारण

कैल्शियम की कमी का बड़ा कारण आज कल का खान पान है। लोग दूध और अन्य डेयरी चीजे कम खाते हैं, तो शरीर को सही मात्रा में कैल्शियम नहीं मिल पाता। इसके अलावा धूप में कम निकलने से विटामिन D की कमी हो जाती है। आज-कल ज्यादा जंक फूड खाने की आदत भी इस समस्या को बढ़ा रही है।

आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेदिक उपाय

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर आमतौर पर कैल्शियम सप्लीमेंट्स, विटामिन D टैबलेट्स देते हैं। इसके साथ ही योग करना और धूप में समय बिताना भी जरूरी माना जाता है। वहीं आयुर्वेद में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अश्वगंधा, शंखपुष्पी, सत्वारी और गिलोय जैसे जड़ी-बूटियां इस्तेमाल होती है जो शरीर को मजबूत बनती है।

खान-पान में क्या शामिल करें?

कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए अपने खान पान में दूध और दही जरूर शामिल करें। इसके साथ पालक और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं, क्योंकि इनमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं। बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।