Mauganj News : अवैध नशीली टेबलेट बिक्री के आरोप में एक गिरफ्तार, 120 टेबलेट जप्त

मऊगंज के ग्राम चक्रभाटी में पुलिस ने 120 नशीली टैबलेट के साथ मोहम्मद असलम अंसारी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Mauganj News : अवैध नशीली टेबलेट बिक्री के आरोप में एक गिरफ्तार, 120 टेबलेट जप्त

राजेंद्र पयासी @ मऊगंज

जिले के थाना मऊगंज पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति को अवैध नशीली टेबलेट रखने व विक्रय करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 120 टेबलेट व अन्य सामग्री जप्त की गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना मऊगंज पुलिस टीम द्वारा ग्राम चक्रभाटी में घेराबंदी कर एक व्यक्ति को अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस के मुताबिक तलाशी में उसके पास से 120 नशीली टेबलेट, 320 रुपये नगद एवं एक कैंची मिली, जिसकी कुल कीमत 1121 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मद असलम अंसारी पिता मोहम्मद हुसैन अंसारी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम चक्रभाटी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम व एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय खोब्रागड़े के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। टीम में आरक्षक अरुणेन्द्र सिंह, शिवकुमार दुबे, विवेक यादव, महिला आरक्षक आकांक्षा सिंह, साक्षी चतुर्वेदी शामिल रहे।