New Feature Update : बिना WhatsApp अकाउंट के भी कर सकेंगे कॉल! जल्द आ रहा है ये धमाकेदार फीचर

WhatsApp New Feature : WhatsApp जल्द ऐसा फीचर ला सकता है जिससे बिना अकाउंट वाले यूजर्स भी लिंक के जरिए कॉल में शामिल हो सकेंगे।

New Feature Update : बिना WhatsApp अकाउंट के भी कर सकेंगे कॉल! जल्द आ रहा है ये धमाकेदार फीचर

WhatsApp New Feature : टेक अपडेट डेस्कWhatsApp अपने यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग की तैयारी में है, जिससे बिना WhatsApp अकाउंट वाले लोग भी कॉल में शामिल हो सकेंगे। इस फीचर को Guest Calls नाम दिया जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स को कॉल में शामिल होने के लिए WhatsApp ऐप डाउनलोड करने या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होगी।

बिना WhatsApp अकाउंट भी कॉल में एंट्री

फिलहाल WhatsApp कॉल का हिस्सा बनने के लिए फोन में ऐप होना और WhatsApp अकाउंट बना होना जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों के फोन में WhatsApp नहीं है, वे सामान्य तौर पर WhatsApp कॉल जॉइन नहीं कर पाते हैं। नए Guest Calls फीचर से इस व्यवस्था में बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp यूजर ऐसे व्यक्ति को एक खास कॉल लिंक भेज सकेगा, जिसके पास WhatsApp अकाउंट नहीं है।

लिंक से ब्राउजर पर होगी कॉल जॉइन

Guest Calls फीचर के तहत WhatsApp यूजर अपने Calls टैब से कॉल लिंक बना सकेगा। इसके लिए पहले कॉल का प्रकार चुना जाएगा। इसके बाद एक लिंक तैयार होगा। यह लिंक दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर किया जा सकेगा। लिंक मिलने के बाद गेस्ट उसे अपने वेब ब्राउजर में खोल सकेगा। इसके जरिए वह WhatsApp Web के कॉल इंटरफेस तक पहुंचकर Guest के तौर पर बातचीत में शामिल हो सकेगा।

होस्ट के हाथ में रहेगा पूरा कंट्रोल

इस फीचर में सुरक्षा को भी ध्यान में रखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लिंक मिलने के बाद कोई गेस्ट सीधे कॉल में प्रवेश नहीं कर सकेगा। होस्ट को उसकी जॉइनिंग रिक्वेस्ट स्वीकार करनी होगी। इससे अनजान व्यक्ति के अचानक कॉल में शामिल होने का खतरा कम हो सकता है। होस्ट जरूरत पड़ने पर किसी गेस्ट को कॉल से बाहर भी कर सकेगा। वह चाहें तो पूरी कॉल को भी खत्म कर सकता है।

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन मिलने की उम्मीद

Guest Calls में कॉल की प्राइवेसी को लेकर भी खास इंतजाम होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस सुविधा में End-to-End Encryption यानी E2EE का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, सुरक्षा से जुड़े फीचर्स और नियमों की पूरी जानकारी WhatsApp की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

अभी टेस्टिंग के शुरुआती दौर में फीचर

फिलहाल Guest Calls फीचर को लेकर जानकारी रिपोर्ट्स और टेस्टिंग से जुड़ी खबरों पर आधारित है। यह सुविधा अभी आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके बीटा टेस्टिंग में आने और सभी यूजर्स के लिए जारी होने की तारीख भी स्पष्ट नहीं है। अगर WhatsApp इस फीचर को लॉन्च करता है, तो यह उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो बिना अकाउंट वाले व्यक्ति को WhatsApp कॉल में जोड़ना चाहते हैं।