MP News: ग्वालियर में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान भगदड़, हादसे में एक की मौत, कई जख्मी

ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के पहले ही दिन भगदड़ मच गई. जिसमें एक महिला की मौत हो गई

MP News: ग्वालियर में नवग्रह पीठ कलश यात्रा के दौरान भगदड़, हादसे में एक की मौत, कई जख्मी

MP News: ग्वालियर के डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 10 फरवरी से शुरू हुआ. दस दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन ही भगदड़ मच गई. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. वहीं, कई और महिलाओं के घायल होने की खबर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियरल रेफर किया गया है. नवग्रह पीठ की कलश यात्रा के दौरान हादसा हुआ है. 

यात्रा शामिल हुईं 21 हजार महिलाएं

जनकारी के अनुसार स्टेडियम ग्राउंड में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेने के लिए पहुंची थीं. तभी भगदड़ मच गई. मृतक महिला का नाम रति साहू बताया जा रहा है, जो डबरा की हनुमान कॉलोनी की रहने वाली थी. वहीं, विमला और कला बाथम निवासी वार्ड क्रमांक 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है. नई दुनिया के मुताबिक आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में 21 हजार महिलाएं शामिल हुईं.

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने क्या कहा?


डबरा से पूर्व विधायक और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिला की मृत्यु हुई है. लेकिन भगदड़ नहीं मची है. कलश यात्रा रुकी नहीं है, यात्रा अभी चल रही है. बच्ची को संभालने के दौरान महिला को धक्का लगा था. उनके सामने बच्ची के आने से ये हादसा हुआ. उन्हें धक्का लगने से चोट आई. भगदड़ जैसे कोई हालात नहीं हैं.

उन्होंने आगे कहा कि मैं तो नहीं मानता कि प्रशासनिक व्यवस्था में चूक थी. महिला बुजुर्ग थी, 55 या 60 साल के ऊपर की रही होंगी. बच्ची को संभालने के दौरान गिर गईं और उनके ऊपर एक और महिला गिर गई. मैं भी जायजा लेने के लिए अस्पताल जा रहा हूं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अच्छा व्यवस्था की जा रही है.