लोकायुक्त ने ब्लॉक मेडिकल के रिश्वतखोर ऑफिसर को रंगे हाथों पकड़ा

रीवा लोकायुक्त की टीम ने सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर स्वतंत्र पटेल को 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर लिया।

लोकायुक्त ने ब्लॉक मेडिकल के रिश्वतखोर ऑफिसर को रंगे हाथों पकड़ा

रीवा लोकायुक्त की टीम ने सिहावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर स्वतंत्र पटेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। 

मामला कुछ ऐसा है 

ग्राम पांती के अंकित शुक्ला का सिहावल बाजार में विवाद हो गया था और उन्हें कान में चोट आई थी। इलाज कराने गए तो अधिकारी ने रिपोर्ट बनाने के नाम पर उनसे 5000 रुपये रिश्वत मांगे। 

शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त रीवा ने जांच की और 7 फरवरी 2026 को अधिकारी को रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में लोकायुक्त रीवा की टीम के एस. राम मरावी और प्रवीण सिंह परिहार ने काम किया।

लोकायुक्त का संदेश है- अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगे, तो तुरंत 98936 07619 पर संपर्क करें।