रीवा रेलवे स्टेशन की नई “ड्रॉप एंड गो” पार्किंग पब्लिक के लिए बनेगी परेशानी

रीवा रेलवे स्टेशन पर हाईटेक पार्किंग में 5 मिनट के ड्रॉप एंड गो जोन का नियम जनता के लिए मुश्किल साबित हो सकता है। तीन गेट्स और समय सीमा की वजह से जुर्माना लगना आसान हो गया है।

रीवा रेलवे स्टेशन की नई “ड्रॉप एंड गो” पार्किंग पब्लिक के लिए बनेगी परेशानी

रीवा रेलवे स्टेशन में हाईटेक पार्किंग सिस्टम शुरू किया जाना है, इसमें ड्रॉप एंड गो जोन बनाने की तैयारी चल रही है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ यात्रियों को छोड़ने या लेने के लिए किया जा सकता है। कहा गया है कि पहले 5 मिनट तक वाहन रोकने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, लेकिन अगर पांच मिनट से ज्यादा खड़ा रहा तो 47 रुपए जुर्माना देना होगा।

लेकिन असली दिक्कत ये है कि ड्रॉप एंड गो के लिए बनाए गए 3 गेट्स की वजह से 5 मिनट का समय खत्म होने से पहले ही निकल जाता है। गेट नंबर 1 से गाड़ी अंदर आएगी, ड्राइवर उतरेगा, सामान उतारेगा, फिर गेट 3 से बाहर जाएगा। इतने में 5 मिनट पूरे हो जाएंगे और फिर तीन गुना पेनाल्टी लगाई जा सकती है।

यानी असल में ये सिस्टम जनता के लिए परेशानी और विवाद का कारण बन सकता है। लोग इसे सीधे-सीधे छलावा मान रहे हैं क्योंकि फिक्स टाइम इम्पॉसिबल लग रहा है।