MP में 103 पंचायत पदों पर वोटिंग कुल 4,235 पदों पर होना था उपचुनाव

MP में 103 पंचायत पदों पर वोटिंग पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के कुल 4,235 पदों पर होना था उपचुनाव

MP में 103 पंचायत पदों पर वोटिंग कुल 4,235 पदों पर होना था उपचुनाव

भोपाल: मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए आज 103 पदों पर मतदान हो रहा है। प्रदेश में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों के कुल 4,235 पदों पर उपचुनाव होना था। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 604 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि बड़ी संख्या में पदों पर नामांकन ही दाखिल नहीं हुए। कुछ पद न्यायालय की रोक के कारण मतदान से बाहर हैं।

पंच के 4 पदों पर मतदान

पंच के 4,091 पदों पर उपचुनाव होना था। इनमें 604 पदों पर पंच निर्विरोध चुने गए, जबकि 3,480 पदों पर किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब सिर्फ 4 पंच पदों पर मतदान हो रहा है।

सरपंच के 79 पदों पर वोटिंग

सरपंच के 110 पदों पर उपचुनाव होना था। इनमें 21 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि 4 पदों पर न्यायालय की रोक है। अब 79 सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है।

जिला पंचायत सदस्य के 5 पदों पर चुनाव

जिला पंचायत सदस्य के 7 पदों पर उपचुनाव होना था। इनमें रायसेन के 2 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। अब 5 पदों के लिए मतदान हो रहा है।

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए भी मतदान

आगर-मालवा जिले की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भी आज मतदान कराया जा रहा है।

3 अक्टूबर को होगी मतगणना

सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए ईवीएम से होने वाली मतगणना 3 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी। इसी दिन सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे और पंच पद के परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे।

 4,091 में 604 निर्विरोध चुने गए हैं। 3,480 पर नामांकन दाखिल नहीं हुए। अब सिर्फ 4 पर वोटिंग हो रही है। 110 सरपंचों में 21 निर्विरोध चुने गए हैं। 4 पर कोर्ट का स्टे आ गया है। 79 पर मतदान हो रहा है।

भोपाल के मिसरोद में सुबह 8 बजे से हो रही वोटिंग

नर्मदापुरम जिले में पंचायत उप निर्वाचन-2026 के तहत सांवलखेड़ा, मिसरोद और फरीदपुर ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है। तीनों पंचायतों के 7 मतदान केंद्रों पर कुल 3,790 मतदाता वोट डालेंगे। मिसरोद में सुबह 8 बजे तक दोनों मतदान केंद्रों पर 100 वोट डाले जा चुके थे। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जबकि मतगणना 30 सितंबर को तहसील कार्यालय में होगी।

जिले में पंचायत चुनाव के लिए पहली बार EVM से मतदान कराया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात है। SDM देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार अंकित मौर्य, SDOP महेंद्र चौहान, डोलरिया थाना प्रभारी और जनपद पंचायत CEO समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मतदान केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं।

धवईझर में 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

उमरिया जिले की जनपद पंचायत करकेली की ग्राम पंचायत धवईझर में सरपंच पद के लिए मतदान जारी है। चुनाव मैदान में 5 प्रत्याशी हैं।

पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे मतदाता, शांतिपूर्ण मतदान जारी

आगर-मालवा जिले की सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष के उपचुनाव में मतदान के लिए मतदाता अपने घरों से निकलकर पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। हालांकि, अभी भीड़ कम है। फिलहाल शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

छतरपुर में 3 ग्राम पंचायतों में सरपंच और एक वार्ड में पंच के लिए मतदान

छतरपुर जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत आज 29 सितंबर को 4 पंचायत क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। सुकवां, सीलोन और मउमसनियां ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए, जबकि सेवड़ी ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक-18 में पंच पद के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

सुकवां में 7, सीलोन में 4 और मउमसनियां में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सेवड़ी के वार्ड-18 में एक केंद्र पर मतदान हो रहा है। शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान के लिए संबंधित क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

13,843 मतदाता करेंगे मतदान,159 पुलिसकर्मी तैनात

आगर-मालवा जिले में सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद और पंचायत उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुसनेर नगर परिषद के 15 वार्डों के 17 मतदान केंद्रों पर 13,843 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कुल 159 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। पंचायत उपचुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक और नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

अनूपपुर: पंचायत उपचुनाव में 9 पंच निर्विरोध चुने जाएंगे, 4 पद रहेंगे रिक्त

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत अनूपपुर जिले की चारों जनपद पंचायतों अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी और पुष्पराजगढ़ में पंच के 13 पद रिक्त थे। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक 9 पदों के लिए एक-एक आवेदन ही प्राप्त हुआ, इसलिए इन पदों पर उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा। जनपद पंचायत अनूपपुर में देवरी, छिल्पा, मुड़धोबा और आमाडांड की 6 रिक्त पंच सीटों के लिए 6 आवेदन प्राप्त हुए। प्रत्येक सीट के लिए एक-एक आवेदन आया।

जनपद पंचायत जैतहरी की पिपरिया और क्योंटार ग्राम पंचायतों में रिक्त 2 पंच पदों के लिए भी एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ। वहीं, जनपद पंचायत अनूपपुर के अलावा कोतमा की विचारपुर ग्राम पंचायत में रिक्त एक पंच पद के लिए कोई नामांकन नहीं आया।

पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत की गिरारी, इटौर, बेंदी और बिजौरा ग्राम पंचायतों में 4 पंच पद रिक्त थे। इनमें केवल इटौर से एक आवेदन प्राप्त हुआ, जबकि गिरारी, बेंदी और बिजौरा में किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

इस तरह जिले में रिक्त 13 पंच पदों में से 9 पर एक-एक उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन होगा, जबकि 4 पदों पर कोई नामांकन नहीं आने से ये पद रिक्त रहेंगे।

सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष का भी चुनाव

आगर-मालवा जिले की नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भी आज मतदान हो रहा है। सुसनेर में बीजेपी ने प्रदीप सोनी और कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार को उतारा है।

पंच के 4,091 में 604 निर्विरोध, 3,480 पर नामांकन नहीं

पंच के 4,091 पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इनमें 604 पंच निर्विरोध चुने गए। वहीं 3,480 पदों पर किसी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। अब सिर्फ 4 पंच पदों पर मतदान हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में पंच के करीब 3 हजार पद सामान्य तौर पर हमेशा खाली रहते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में पदों पर नामांकन नहीं होने के कारण वहां चुनाव नहीं हो सका।

110 सरपंच में 21 निर्विरोध, 4 पर कोर्ट की रोक; 79 पर मतदान

सरपंच के 110 पदों में से 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 4 पदों पर न्यायालय से स्थगन है। अब 79 सरपंच पदों पर वोटिंग हो रही है।

जनपद पंचायत सदस्य 28 में से 12 निर्विरोध, 15 पदों पर मतदान

जनपद पंचायत सदस्य के कुल 28 पदों पर उपचुनाव होना था। इनमें 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अब 15 पदों पर मतदान हो रहा है। एक पद की स्थिति मतदान वाली श्रेणी में नहीं है।