पति को पत्नी के मोबाइल चलाने से था एतराज, महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 33 वर्षीय महिला ने डुप्लेक्स की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह सामने आई। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

पति को पत्नी के मोबाइल चलाने से था एतराज, महिला ने दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान

भोपाल:कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 33 वर्षीय महिला ने डुप्लेक्स की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना सोमवार सुबह सामने आई, जब पड़ोसियों ने खून से लथपथ शव देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई।पति ने पुलिस को बताया कि रविवार की देर रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था.कुछ ही देर बाद पत्नी ने मोबाइल चलाने के लिए मांगा। उसे मोबाइल नहीं दिया और सोने चला गया था।

पति, पत्नि में होते थे विवाद

टीआई पल्लवी पांडे के अनुसार, देव ग्रीन सिटी कॉलोनी निवासी सोनम प्रजापति का अपने पति जितेंद्र प्रजापति से रविवार रात मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था।पति उस पर चरित्र शंका करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद होते थे।  वह पत्नी को किसी से भी बात करने पर एतराज करता था। एक महीने पहले पति ने पत्नी के मोबाइल फोन को तोड़ दिया था.

हत्या के एंगल पर भी जांच

पुलिस के मुताबिक दंपती के बीच पहले भी आपसी विवाद होते रहे थे। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के साथ अन्य संभावित एंगल, समेत हत्या की आशंका पर भी जांच कर रही है।