रीवा में महिला को धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल और अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मना करने पर उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

रीवा में महिला को धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल और अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: विनोद पांडेय

रीवा। जिले के जवा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोपी अनीस मोहम्मद ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और मना करने पर उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि साल 2022 में झाड़-फूंक के बहाने घर पहुंचकर आरोपी ने महिला को नशीली दवा देकर उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली थी। इसके बाद से आरोपी महिला को लगातार ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता रहा।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था और मई 2025 में जमानत पर बाहर आया था। जेल से छूटते ही उसने फिर से धमकाना शुरू कर दिया,आखिरकार जब महिला ने झुकने से इनकार किया,तो आरोपी ने फोटो वायरल कर दी। जिसके बाद हिम्मत दिखाते हुए पीड़िता ने जवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।