ई-ऑफिस में रीवा संभाग लगातार प्रदेश में पहले नंबर पर
ई-ऑफिस व्यवस्था में बेहतर काम के चलते रीवा संभाग अक्टूबर से लगातार प्रदेश में पहले नंबर पर बना हुआ है। हजारों फाइलों का ऑनलाइन क्रिएशन और तेज मूवमेंट होने से प्रशासनिक कामकाज में तेजी आई है।
रीवा संभाग ई-ऑफिस कामकाज में लगातार पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर बना हुआ है। अक्टूबर से अब तक रीवा टॉप पर चल रहा है।
कमिश्नर बीएस जामोद ने बताया कि रीवा संभाग में अब तक 14,251 नई फाइलें ऑनलाइन बनाई गईं और 55,886 फाइलें ई-ऑफिस के जरिए आगे बढ़ाई गईं। इसी बेहतर काम की वजह से रीवा को पहला स्थान मिला है।
दूसरे नंबर पर नर्मदापुरम और तीसरे पर ग्वालियर संभाग है।
अगर जिलों की बात करें तो प्रदेश की संयुक्त रैंकिंग में रीवा जिला 17वें स्थान पर है। रीवा जिले में 5,898 फाइलें बनाई गईं और 37,373 फाइलों पर ऑनलाइन काम हुआ। सिंगरौली, सीधी, सतना, मऊगंज और मैहर जिले भी सूची में शामिल हैं, लेकिन उनकी रैंकिंग नीचे रही।
कमिश्नर ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि ई-ऑफिस सिस्टम को और मजबूत बनाएं, ताकि फाइलों का काम जल्दी और आसानी से हो सके। ई-ऑफिस से अब दफ्तरों में काम तेज हुआ है और लोगों को भी फायदा मिल रहा है।
Saba Rasool 
