रात में मोज़े पहनकर सोना सही है या गलत? जानिए सेहत पर इसका असर
सर्दियों में कई लोग रात को मोज़े पहनकर सोते हैं ताकि पैरों को गर्म रखा जा सके और नींद जल्दी आए। डॉक्टरों के अनुसार मोज़े पहनने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है, मेलाटोनिन हॉर्मोन बढ़ता है और नींद गहरी होती है। हालांकि, बहुत टाइट या गंदे मोज़े पहनना नुकसानदेह हो सकता है। पसीने या फंगल इंफेक्शन की समस्या वाले लोगों को इससे बचने की सलाह दी जाती है।
ठंड का मौसम जैसे ही आता है वैसे ही लोग अपने गर्म कपड़े निकाल लेते है और साथ में निकालते है मोज़े। कई बार हम मोज़े को रात में पहनकर सो जाते है जिससे जल्दी नींद आ जाती है. दरअसल, नींद आने से पहले शरीर का तापमान थोड़ा कम होता है. मोज़े पहनने से पैर गर्म रहते हैं. इससे नींद आना आसान हो जाता है.
सोते वक़्त पैर ठंडे हो तो नींद आने में दिक्कत होती है, और सर्दियों के मौसम में तो ऐसा बहुत होता है. इसलिए बहुत लोग मोज़े पहनकर सोते हैं, ताकि पैर थोड़ा गर्म रहें. लेकिन, इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल पैदा होते है. कई लोगों का मानना है कि मोज़े पहनकर नहीं सोना चाहिए. ये सेहत के लिए नुकसानदेह है.
दरअसल, डॉक्टरों का मानना है कि मोज़े पहनकर सोने से जल्दी नींद आती है. असल में, नींद आने से पहले शरीर का तापमान थोड़ा कम होता है. मोज़े पहनने से पैर गर्म रहते हैं. इससे नींद आना आसान हो जाता है. जब पैर गर्म होते हैं, तो पैर की नसें फैल जाती हैं. इससे खून का फ्लो बेहतर होता है और शरीर की एक्स्ट्रा गर्मी बाहर निकलने में मदद मिलती है. जब गर्मी बाहर निकलती है, तो शरीर का तापमान कम हो जाता है. इससे दिमाग को सिग्नल मिलता है कि सोने का टाइम हो गया. ऐसे में शरीर रिलैक्स मोड में चला जाता है. नींद दिलाने वाला हॉर्मोन मेलाटोनिन का रिसाव बढ़ जाता है. फिर नींद जल्दी आती है. और ज़्यादा गहरी होती है.
साथ ही, फटी एड़ियों से भी छुटकारा मिलता है. अगर आप मॉइस्चराइज़र लगाने के बाद कॉटन के मोज़े पहनते हैं, तो एड़ियों को भरने में मदद मिलती है. बस मोज़े पहनकर सोते वक्त ये ध्यान रखें कि मोज़े बहुत टाइट न हों. वरना खून का बहाव घट जाएगा. नींद भी नहीं आएगी. आई भी तो कच्ची नींद होगी.
जिन लोगों को पैरों में ज़्यादा पसीना आता है या फंगल इंफेक्शन है, उन्हें मोज़े पहनकर सोना अवॉइड करना चाहिए. जो लोग मोज़े पहनकर सोना चाहते हैं वो ढीले, साफ़ और सूती मोज़े पहनें ताकि हवा लगती रहे. आप बेड सॉक्स खरीद सकते हैं. ये खास सोने के लिए ही बने हैं. जब भी मोज़े पहनें, ये ध्यान रखें कि वो साफ और सूखे हुए हों. अगर मोज़े पहनने पर पैर में गर्मी लगे या बेचैनी महसूस हो, तो बिना मोज़े पहने ही सोएं.
(ध्यान दें यहां बताई हुई बातों को मानने से पहले कृपया डॉक्टर की सलाह लें).
DRASHTI JAIN 
