Satpura Tiger Reserve में मादा हाथी Smita की मौत, नर हाथी Krishna के हमले की आशंका
जंगल महकमे में आपसी संघर्ष से पहली बार हाथी की मौत, Satpura में Smita ने तोड़ा दम
Satpura Tiger Reserve की होनहार मादा हाथी Smita की सोमवार शाम करीब 5 बजे मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 9 August की रात विभाग के ही नर हाथी Krishna ने Smita पर हमला किया था। अगले दिन सुबह महावतों ने जंगल से हाथियों को वापस लाने के दौरान Smita के शरीर पर गंभीर चोट देखी। घाव गहरा होने पर वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दी गई। हालांकि, अधिकारी शासकीय कार्य से बाहर थे। उनके पहुंचने से पहले ही Smita की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना को जंगल महकमे के इतिहास में आपसी संघर्ष में हाथी की मौत का पहला मामला बताया जा रहा है।

Varsha Shrivastava 
