Colombia में 7.4 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 100 से ज्यादा मौतें; 550 से ज्यादा घायल
Colombia Earthquake: Pereira समेत कई शहरों में भारी नुकसान, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी, 86 इमारतें गिरीं, 1500 से ज्यादा घरों को नुकसान, 7 एयरपोर्ट पर काम बंद
South American देश Colombia में 10 अगस्त सोमवार सुबह आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, 132 लोगों की मौत हुई है और 570 लोगों के घायल होने की खबर है। देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका के कारण राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान हुआ है। इसके अलावा 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। 5 शहरों में रेड अलर्ट जारी है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है।

भूकंप का केंद्र Chocó इलाके में San José del Palmar के पास बताया गया है। इसकी गहराई करीब 100 किलोमीटर थी। झटके Colombia के कई हिस्सों में महसूस किए गए। राजधानी Bogota समेत कई शहरों में लोग डर के कारण घरों और इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।
Pereira में सबसे ज्यादा नुकसान
भूकंप से Pereira और आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। यहां कई इमारतों के गिरने की सूचना है और राहत दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। ताजा रिपोर्टों में Pereira में सबसे अधिक मौतें होने की जानकारी सामने आई है।

Cali, Manizales और Quibdó समेत कई शहर भी प्रभावित हुए हैं। Cali में एक अस्पताल समेत कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। Manizales में ऐतिहासिक इमारतों को भी नुकसान की खबर है। कई इलाकों में सड़क, बिजली और संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है।

भूकंप के बाद पश्चिमी Colombia के कई एयरपोर्ट पर काम प्रभावित हुआ है। Pereira के एयरपोर्ट को भी संरचनात्मक नुकसान के कारण बंद किया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अधिकारियों ने प्रभावित एयरपोर्ट की जांच शुरू कर दी है।
राहत और बचाव अभियान तेज
प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। भारी मशीनों की मदद से ढही इमारतों का मलबा हटाया जा रहा है। अस्पतालों में घायलों का इलाज किया जा रहा है। कई जगह लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

Colombia के राष्ट्रपति Abelardo de la Espriella ने आपात स्थिति घोषित कर राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए हैं। इसके कारण लोगों में डर बना हुआ है और प्रशासन ने लोगों से क्षतिग्रस्त इमारतों से दूर रहने की अपील की है।
Varsha Shrivastava 
