Asian Games 2026: चौथे दिन भारत को 4 मेडल, Mirabai Chanu ने सिल्वर जीता; Manu Bhaker मेडल से चूकीं
Asian Games के चौथे दिन भारत ने 4 मेडल जीते, एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मीराबाई ने मेडल दिलाया, स्कीट टीम इवेंट में में 2 ब्रॉन्ज मेडल, सॉफ्ट टेनिस में पहला पदक, भारत 1 गोल्ड समेत 11 मेडल के साथ 8वें स्थान पर
Asian Games 2026 के चौथे दिन बुधवार को भारत ने 4 मेडल अपने नाम किए। भारतीय वेटलिफ्टर Mirabai Chanu ने देश को 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल दिलाया। इससे पहले भारत को Shooting के स्कीट इवेंट में 2 और Soft Tennis में 1 मेडल मिला। भारत के खाते में अब 1 गोल्ड, 5 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 11 मेडल हैं।
भारत को 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल
Weightlifting में भारत की स्टार खिलाड़ी Mirabai Chanu ने सिल्वर मेडल जीता है। भारत को Asian Games में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का मेडल मिला है। Mirabai Chanu महिलाओं की 49 kg कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं।
उन्होंने Snatch में 87 और Clean & Jerk में 111 kg का वजन उठाया। 32 साल की Mirabai Chanu का ये एशियाई खेलों में पहला पदक है। इससे पहले वह Olympic Games, Commonwealth Games और World Championships जैसी बड़ी प्रतियोगितओं में मेडल जीत चुकी हैं।
महिला-पुरुष दोनों टीम को ब्रॉन्ज
महिलाओं के स्कीट टीम इवेंट में Raiza Dhillon, Parinaz Dhaliwal और Maheshwari Chauhan की भारतीय टीम ने 331 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। पुरुषों के स्कीट टीम इवेंट में Anantjeet Singh Naruka, Mairaj Ahmad Khan और Bhavtegh Singh Gill की टीम ने भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया। भारतीय टीम ने शूट-ऑफ में Kazakhstan को हराकर पदक जीता।
Soft Tennis में मिला पहला मेडल
Soft Tennis में Jay Meena ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह इस Asian Games में Soft Tennis में भारत का पहला पदक है। इस उपलब्धि के साथ भारतीय दल की पदक सूची में एक और खेल जुड़ गया।
Manu Bhaker मेडल से चूकीं
Shooting में Manu Bhaker महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं। उन्होंने फाइनल में 181.1 अंक हासिल किए। टीम इवेंट में भी भारत मामूली अंतर से पदक से चूक गया। Manu Bhaker, Esha Singh और Suruchi Singh की भारतीय टीम ने कुल 1719 अंक बनाए। यह स्कोर ब्रॉन्ज जीतने वाली Vietnam की टीम के बराबर था।
बराबर स्कोर होने पर ज्यादा Perfect 10 के आधार पर फैसला हुआ। Vietnam ने 46 Perfect 10 लगाए, जबकि भारत के निशानेबाज 44 Perfect 10 तक पहुंचे। China ने 1735 अंक के साथ गोल्ड और South Korea ने 1730 अंक के साथ सिल्वर जीता।
Medal Tally में China सबसे आगे
मेडल टैली में China 36 गोल्ड समेत 60 पदकों के साथ पहले स्थान पर है। Japan 11 गोल्ड के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत के खाते में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज समेत कुल 10 पदक हैं और वह 8वें स्थान पर है।
Varsha Shrivastava 
