WhatsApp का बड़ा Update , अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट, Username फीचर की शुरुआत

WhatsApp का बड़ा Update, अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट। कंपनी ने Username फीचर की शुरुआत कर दी है, जिससे यूज़र्स अपने फोन नंबर की जगह एक यूनिक यूज़रनेम के जरिए दूसरों से जुड़ सकेंगे। फिलहाल इस फीचर के लिए Username रिजर्व करने की सुविधा शुरू कर दी गई है और आने वाले महीनों में इसे सभी यूज़र्स तक धीरे-धीरे पहुंचाया जाएगा।

WhatsApp का बड़ा Update , अब बिना मोबाइल नंबर शेयर किए कर सकेंगे चैट, Username फीचर की शुरुआत

WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए एक बड़ा प्राइवेसी अपडेट लेकर आया है। अब लोगों को किसी नए व्यक्ति से बात करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की ज़रूरत नहीं होगी। कंपनी ने Username फीचर की शुरुआत कर दी है, जिससे यूज़र्स अपने फोन नंबर की जगह एक यूनिक यूज़रनेम के जरिए दूसरों से जुड़ सकेंगे। फिलहाल इस फीचर के लिए Username रिजर्व करने की सुविधा शुरू कर दी गई है और आने वाले महीनों में इसे सभी यूज़र्स तक धीरे-धीरे पहुंचाया जाएगा।

 अब तक WhatsApp पर किसी से चैट शुरू करने के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता था। नए अपडेट के बाद अगर किसी यूज़र ने Username सेट किया है, तो पहली बार संपर्क करने वाले व्यक्ति को उसका फोन नंबर नहीं दिखाई देगा। इससे खासकर उन लोगों को फायदा मिलेगा जो अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखना चाहते हैं।

कंपनी के मुताबिक हर यूज़र अपना एक यूनिक Username चुन सकेगा। यदि कोई नाम पहले से लिया जा चुका है, तो दूसरा विकल्प चुनना होगा। खास बात यह है कि WhatsApp पर Username खोजने के लिए कोई पब्लिक डायरेक्टरी नहीं होगी। किसी से संपर्क करने के लिए उसका सही Username पता होना जरूरी होगा। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए कंपनी एक वैकल्पिक Username Key फीचर भी ला रही है, जिससे अनचाहे मैसेज की संभावना और कम हो जाएगी।

WhatsApp के प्रमुख Kunal Shah ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि समय रहते अपना पसंदीदा Username रिजर्व कर लेना बेहतर होगा। उन्होंने इसे लोगों को अधिक निजी और सुरक्षित तरीके से जोड़ने वाला फीचर बताया और यूज़र्स से जल्द अपना Username चुनने की अपील की। Kunal Shah

फिलहाल यह फीचर स्टार्टिंग फेज़ के लिए रोलआउट किया जा रहा है। जिन यूज़र्स के अकाउंट में यह सुविधा उपलब्ध होगी, वे WhatsApp की Settings > Account > Username में जाकर अपना पसंदीदा Username रिजर्व कर सकेंगे। आने वाले समय में यह अपडेट दुनिया भर के सभी यूज़र्स तक पहुंचने की उम्मीद है।