Congress Satyagraha : वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस सेवादल का सत्याग्रह, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Congress Satyagraha : कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की।

Congress Satyagraha : वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस सेवादल का सत्याग्रह, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Congress Satyagraha : मध्य प्रदेश। इंदौर में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस सेवादल ने सत्याग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की। सत्याग्रह में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के लगाए नारे

दरअसल, इंदौर में कांग्रेस सेवादल की ओर से वोट चोरी के आरोपों को लेकर सत्याग्रह किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और मतदाता अधिकारों तथा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग उठाई। 

सत्याग्रह में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, संगठन प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा मौजूद रहे। 

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की जांच तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई गई। 

कांग्रेस देशभर में वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की ओर से इन आरोपों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।