Indore Murder : इंदौर में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, दुपट्टे से मुंह दबाकर हत्या का आरोप

Indore Murder Case : मृतक की बेटियों के मुताबिक आरोपी भाई लंबे समय से प्रॉपर्टी अपने नाम कराने को लेकर पिता से विवाद करता था और उनके साथ मारपीट भी करता था।

Indore Murder : इंदौर में प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, दुपट्टे से मुंह दबाकर हत्या का आरोप

Indore Murder Case : मध्य प्रदेश। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि 72 वर्षीय पिता की उसके ही बेटे ने प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के लिए हत्या कर दी। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का नजर आया, लेकिन परिवार के बयानों और पुलिस जांच में हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, यह मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां 72 वर्षीय बलीउल्लाह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मौत का कारण फिलहाल ओपन रखा। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों और बेटियों के बयान लिए, जिसमें मृतक के बेटे हिदायतउल्लाह पर गंभीर आरोप सामने आए। 

पिता के साथ आरोपी करता था मारपीट 

मृतक की बेटियों के मुताबिक आरोपी भाई लंबे समय से प्रॉपर्टी अपने नाम कराने को लेकर पिता से विवाद करता था और उनके साथ मारपीट भी करता था। घटना वाले दिन भी आरोपी ने कथित तौर पर दुपट्टे से पिता का मुंह दबाया और उनके साथ मारपीट की। 

परिवार के बयानों और सामने आए साक्ष्यों के आधार पर सदर बाजार पुलिस ने हिदायतउल्लाह के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।