Friendship day special: दोस्त के लिए घर पर बनाएं स्पंजी वैनिला कपकेक
फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को स्पेशल फील कराने के लिए घर पर बनाएं स्वादिष्ट और स्पंजी वैनिला कपकेक। आसान सामग्री और सरल विधि से तैयार ये कपकेक दोस्ती के इस खास दिन को और यादगार बना देंगे।
इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्त को बना कर खिलाएं अपने हाथों का कपकेक। सबके पास कोई न कोई दोस्त तो जरूर होता है, जो हर प्रॉब्लम में आपके साथ होता है। चाहे और कोई स्टैंड ले या न ले, दोस्त आपके लिए हमेशा खड़ा रहता है। कभी स्कूल, कभी कॉलेज तो कहीं वर्क प्लेस में जरूर कोई न कोई पार्टनर तो मिल ही जाता है, जिसके साथ आप अपनी बातें शेयर करते हो, गॉसिप्स, चाय और घूमने का प्लान सब उन्हीं के साथ बनाते हो।

तो इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्त को अलग अंदाज में विश करो, अपने हाथों से कपकेक बनाकर। तो चलिए जानते हैं कपकेक बनाने की आसान विधि।
- स्पंजी वैनिला कपकेक बनाने की सामग्री
- 1 कप मैदा
- 3/4 कप पिसी हुई चीनी
- 1/2 कप दूध (रूम टेम्परेचर पर)
- 1/4 कप रिफाइंड तेल या पिघला हुआ मक्खन
- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 छोटा चम्मच वैनिला एसेंस
- एक चुटकी नमक

बनाने की विधि:
सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्री-हीट करें। कपकेक मोल्ड में पेपर लाइनर लगा लें। एक बाउल में दूध, पिसी चीनी, तेल और वैनिला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिलाएं, ताकि चीनी घुल जाए। अब इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक को छलनी से छानकर डालें। सभी चीजों को हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि स्मूथ बैटर तैयार हो जाए।

तैयार बैटर को कपकेक मोल्ड में आधा-आधा भरें, ताकि बेक होने के बाद कपकेक को फूलने की जगह मिले। कपकेक को 180°C पर 20 से 25 मिनट तक बेक करें। टूथपिक डालकर चेक करें, अगर टूथपिक साफ बाहर आ जाए तो कपकेक तैयार हैं। कपकेक को ज्यादा देर तक न मिलाएं, इससे वे स्पंजी बनने की बजाय सख्त हो सकते हैं। ठंडा होने के बाद इन्हें क्रीम, चॉकलेट या स्प्रिंकल्स से सजाकर सर्व कर सकते हैं।
या फिर कपकेक के ऊपर अपने दोस्त का नाम लिख दें। इस तरह कपकेक घर पर बनाकर आप अपने दोस्त को खुश कर सकते हैं। तो फिर इस फ्रेंडशिप डे केक बनाइए और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करिए।


