पब्लिक वाणी के CMD मृगेंद्र सिंह के रीवा निवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार एवं पब्लिक वाणी मीडिया समूह के सीएमडी मृगेंद्र सिंह की माताजी माधुरी सिंह के निधन पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रीवा में नरेंद्र नगर स्थित निवास पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

पब्लिक वाणी के CMD मृगेंद्र सिंह के रीवा निवास पहुंचे कैबिनेट मंत्री विजयवर्गीय, दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

कैलाश विजयवर्गीय ने वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह और उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने दिवंगत माधुरी सिंह जी को श्रद्धांजलि दी. और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

6 सितंबर को हुआ था निधन

पब्लिक वाणी मीडिया समूह के प्रधान संपादक और सीएमडी मृगेंद्र सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी मऊगंज के उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत नईगढ़ी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नृपेन्द्र सिंह 'पिंटू' की माताजी माधुरी सिंह का 6 सितंबर 2026 को निधन हो गया था. उनके निधन की खबर से मऊगंज, रीवा और भोपाल के पत्रकारिता एवं राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी.

माधुरी सिंह सरल, स्नेही और धर्मपरायण स्वभाव की थीं. परिवार और क्षेत्र के लोगों के बीच उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहा. उनका अंतिम संस्कार 7 सितंबर को उनके गृह ग्राम भिटवा, मऊगंज में किया गया था.

मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया था दुख

श्रीमती माधुरी सिंह जी के निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की थी. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र सिंह की माताजी के निधन को दुखद बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी.

इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक अजय सिंह 'राहुल भैया', पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी थी.

रीवा स्थित निज निवास पर भी लगातार जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. सभी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.