एक्शन मोड पर नवागत कलेक्टर, औचक निरीक्षण में गायब कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
रीवा कलेक्टर ने अचानक उद्यानिकी, कृषि और शिक्षा विभाग के दफ्तरों का निरीक्षण किया। कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिस पर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और वेतन काटने व निलंबन की चेतावनी दी।
रीवा के नए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बुधवार को अचानक उद्यानिकी, कृषि और शिक्षा विभाग के दफ्तरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी ऑफिस में मौजूद नहीं मिले। इस पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताई और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने ऐसे कर्मचारियों की सैलरी काटने के ऑर्डर भी दिए हैं। कलेक्टर ने साफ कहा है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर आएं। अगर कोई बिना बताए अनुपस्थित मिलता है, तो उसके खिलाफ सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर की इस सख्ती के बाद विभागीय दफ्तरों में हलचल मच गई है।
Saba Rasool 
