रिलीज़ से पहले ‘राजा शिवाजी’ का जलवा: 40,000 से ज़्यादा टिकट एडवांस में बिके

रिलीज़ से पहले फिल्म राजा शिवाजी डिमांड में, 40,000 से ज़्यादा टिकट की एडवांस बुकिंग

रिलीज़ से पहले ‘राजा शिवाजी’ का जलवा: 40,000 से ज़्यादा टिकट एडवांस में बिके

हॉलीवुड की फिल्म द डेविल वियर्स प्राडा 2 की एडवांस बुकिंग के बीच, उसी दिन रिलीज़ हो रही राजा शिवाजी भी शानदार शुरुआत की ओर बढ़ती दिख रही है। इस फिल्म के मराठी वर्ज़न को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

40 हजार से अधिक टिकट की एडवांस बुकिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 अप्रैल सुबह 8 बजे तक राजा शिवाजी की एडवांस बुकिंग बहुत तेज़ी से हो रही है और फिल्म के 40,000 से अधिक टिकट एडवांस में बिक चुके हैं। अलग-अलग मल्टीप्लेक्स चेन की बात करें तो पीवीआर आईनॉक्स ने लगभग 9,800 टिकट बेचे, जबकि सिनेपोलिस ने 3,000 टिकटों की बिक्री की। वहीं मूवीमैक्स के जरिए 2,400 टिकट बिके और मिराज सिनेमा ने 4,100 से ज़्यादा टिकटों की बिक्री दर्ज की। ये आंकड़े फिल्म के लिए जबरदस्त ओपनिंग की ओर इशारा करते हैं।

मराठी वर्ज़न को ज़्यादा फायदा

फिल्म का मराठी वर्ज़न दर्शकों को ज़्यादा आकर्षित कर रहा है, जिसकी वजह है इसका लोकल कनेक्शन, बड़ी स्टारकास्ट और सही रिलीज़ टाइम। फिल्म 1 मई, महाराष्ट्र दिवस पर रिलीज़ हो रही है, जिससे इसे लंबा वीकेंड मिलेगा। छत्रपति शिवाजी महाराज पर इससे पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन यह फिल्म अब तक की सबसे भव्य प्रस्तुति मानी जा रही है, जिससे एडवांस बुकिंग में तेज़ी आई है।

पुणे बना नंबर 1 सेंटर

जहां मुंबई में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, वहीं पुणे ने सबको चौंका दिया है। पुणे में कई सिनेमाघरों में सुबह 7 बजे से शो शुरू किए गए हैं। डिमांड इतनी ज़्यादा है कि पुणे देश का टॉप परफॉर्मिंग सेंटर बन गया है। पुणे, मुंबई को भी कड़ी टक्कर दे रहा है।