सागर जहरीली शराब कांड: दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सागर जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस ने दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर किया, 30 हजार का इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत पुलिस की गिरफ्त में है, जंगल में सुबह 4 बजे पुलिस ने शिवांजय राजपूत को घेरा और काउंटर फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई, इधर मामले में कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए काआरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया है
मध्य प्रदेश के Sagar जिले के Banda जहरीली शराब कांड में पुलिस ने फरार आरोपी Shivanjay Rajput को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4 बजे Bahrol थाना क्षेत्र के जंगल में मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जंगल में पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस को सूचना मिली थी कि Shivanjay Rajput जंगल के रास्ते अपने गांव Chhapri पहुंचने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद Bandri और Bahrol Police की टीमों ने Kathua Nala के पास जंगल में घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे आरोपी का पुलिस टीम से सामना हुआ। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी ने तीन गोलियां चलाईं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
कट्टा और कारतूस बरामद
पुलिस ने Shivanjay Rajput के पास से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद करने की बात कही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए थे। फिलहाल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

30 हजार रुपए का था इनाम
Shivanjay Rajput मूल रूप से Chhapri village, Banda का रहने वाला है। वह जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी Chandrabhान Singh Rajput alias Chandu का रिश्तेदार बताया गया है। पुलिस जांच में शराब की सप्लाई में उसकी भूमिका सामने आई थी। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज हैं। शराब कांड में उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

सागर जहरीली शराब कांड में आरोपी शिवांजय राजपूत
शराब कांड में दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर
Sagar जहरीली शराब कांड में यह दूसरा शॉर्ट एनकाउंटर है। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी Ravi Lakhera को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
पूरी खबर यहां पढ़ें - Ravi Lakhera Encounter : सागर शराब कांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, CM बोले - कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
मामले में पुलिस और प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। गिरफ्तारी और अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई के बाद अब आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए हैं। Collector Pratibha Pal ने आयुध अधिनियम 1959 के तहत तीन मामलों में आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं। इनमें शराबकांड के आरोपी Sohan Rajput निवासी Tatarwara का 12 बोर शस्त्र लाइसेंस और Hemlata Rajput, पत्नी Chandu alias Chandrabhan Singh Rajput, का एनपी बोर रायफल लाइसेंस शामिल है। दोनों हथियार Banda Police Station में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी Chandu ने बंदूक अपनी पत्नी के नाम पर बनवा रखी थी।
शराब ठेकेदार पर भी कार्रवाई
प्रशासन ने शराब ठेकेदार और मामले के आरोपी Siddharth Kushwaha निवासी Rusalla के भी दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इनमें 12 बोर दो नाल बंदूक और 315 बोर रायफल शामिल है। प्रशासन के मुताबिक, उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया और सुनवाई में भी मौजूद नहीं हुआ। इसके बाद एकपक्षीय कार्रवाई की गई। दोनों हथियार Baheriya Police Station में जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने कहा है कि जहरीली शराबकांड से जुड़े आरोपियों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
अब तक 33 आरोपी बनाए गए
जहरीली शराब मामले की जांच में शराब बनाने से लेकर उसे गांवों तक पहुंचाने वाले कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में अब तक 33 आरोपी बनाए गए हैं। इनमें 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी की मौत हो गई है, जबकि एक आरोपी अस्पताल में भर्ती है। 12 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। Sagar में जहरीली शराब पीने से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। अलग-अलग रिपोर्टों में मौतों की संख्या अलग बताई गई है, जबकि प्रशासन ने अब तक 18 मौतों की पुष्टि की है।
Varsha Shrivastava 
