BRICS समिट का दूसरा दिन : दुनिया में तनाव तेजी से बढ़ रहा, आम लोगों पर बुरा असर- मोदी, पुतिन-जिनपिंग संग दिखे PM
BRICS Summit 2026 के आखिरी दिन PM Modi करेंगे 7 देशों के नेताओं से द्विपक्षीय बैठक, BRICS देशों ने नई दिल्ली डेक्लरेशन को मंजूरी दी और Pahalgam आतंकी हमले की निंदा की
BRICS Summit 2026 : नई दिल्ली। दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ रहा है। महामारी, जलवायु आपदाओं और सप्लाई चेन में रुकावटों ने दिखाया है कि आज दुनिया के देश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसे में किसी एक जगह आने वाला संकट दूसरे देशों को भी प्रभावित कर सकता है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन 13 सितंबर को कही है। कार्यक्रम की शुरुआत में भारत मंडपम में सदस्य देशों के नेताओं का ग्रुप फोटो सेशन हुआ। इस दौरान PM मोदी के दोनों ओर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नजर आए।
आज BRICS की Open Meeting
BRICS Summit का आज दूसरा और आखिरी दिन है। प्रधानमंत्री Narendra Modi शनिवार को Bharat Mandapam पहुंच गए हैं। Summit में शामिल होने वाले World Leaders का भी पहुंचना शुरू हो गया है। आज BRICS की Open Meeting होगी, जिसमें सदस्य देशों के नेताओं के साथ आमंत्रित देशों के प्रमुख भी हिस्सा लेंगे। बैठक में BRICS से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

PM Modi करेंगे कई द्विपक्षीय बैठकें
Summit की बैठक के बाद PM Modi अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ Bilateral Meetings करेंगे। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच सहयोग, व्यापार, सुरक्षा और दूसरे अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है। PM Modi आज कुल 7 देशों के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें करेंगे।

BRICS Summit के पहले दिन भी कई अहम घटनाक्रम देखने को मिले। Summit के दौरान नेताओं के लिए Dinner का आयोजन किया गया था। हालांकि, इसमें Chinese President Xi Jinping और Abu Dhabi के Crown Prince Sheikh Khaled bin Mohamed bin Zayed Al Nahyan शामिल नहीं हुए।
मलेशियाई PM की राहुल-प्रियंका से मुलाकात
मलेशिया के प्रधानमंत्री Anwar Ibrahim ने लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi और कांग्रेस सांसद Priyanka Gandhi Vadra वाड्रा से नाश्ते पर मुलाकात की।



Xi Jinping Dinner में नहीं पहुंचे
मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया कि Chinese President Xi Jinping Dinner में शामिल होने के बजाय आराम करने के लिए अपने Hotel लौट गए थे। वहीं, Abu Dhabi के Crown Prince Sheikh Khaled bin Mohamed Summit में हिस्सा लेने के बाद अपने देश लौट गए थे।

BRICS देशों की New Delhi Declaration को मंजूरी
BRICS देशों ने Summit के दौरान New Delhi Declaration को मंजूरी दी है। इसमें कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर साझा बयान जारी किया गया है। Declaration में Russia और China समेत BRICS देशों ने Pahalgam आतंकी हमले की निंदा की।

BRICS देशों ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जानी चाहिए। आतंकियों तक पहुंचने वाली Funding रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाना देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई पर जोर दिया गया है।
West Asia के तनाव के बीच अहम बैठक
BRICS देशों के बीच यह साझा रुख ऐसे समय सामने आया है, जब West Asia में तनाव बना हुआ है। Iran, Saudi Arabia और UAE समेत कई देशों के अलग-अलग मुद्दों पर अलग-अलग रुख हैं। ऐसे में BRICS Summit में साझा बयान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आज Summit के आखिरी दिन होने वाली बैठकों पर दुनिया की नजर रहेगी। खासतौर पर PM Modi और दूसरे Global Leaders के बीच होने वाली Bilateral Meetings से कई अहम मुद्दों पर आगे की रणनीति साफ हो सकती है।
Varsha Shrivastava 
