योगी का करारा जवाब: कयामत आएगी नहीं, बाबरी बनेगी नहीं! बाराबंकी में बड़ा बयान
CM योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में बड़ा बयान दिया: 'कयामत तक भी बाबरी ढांचा नहीं बनेगा! कानून तोड़ने वालों को 'जहन्नुम' की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में श्री हनुमत विराट महायज्ञ एवं श्रीरामार्चा पूजन कार्यक्रम के दौरान एक जोरदार संबोधन दिया। उन्होंने बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण को लेकर साफ-साफ कहा कि कयामत के दिन तक भी बाबरी ढांचा कभी नहीं बनेगा।

बाबरी पर योगी का बड़ा बयान:
सीएम योगी ने कहा, "कयामत की रात कभी नहीं आएगी, इसलिए बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण कभी संभव नहीं है। जो लोग कयामत के दिन का सपना देख रहे हैं, वे ऐसे ही सड़-गल जाएंगे। ऐसे लोगों से कहना चाहेंगे कि कयामत के दिन के लिए मत जियो। हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, क्योंकि कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे। जो कानून तोड़ेगा, वो सीधे जहन्नुम में जाएगा।"
बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना ही नहीं है...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 10, 2026
जो 'कयामत का दिन' आने का सपना देख रहे हैं, ऐसे ही सड़-गल जाएंगे, कभी वह दिन आने वाला नहीं है… pic.twitter.com/C3fjjS0ESU
उन्होंने राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कहा, "हमने वादा किया था—रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। मंदिर बन गया न! कोई संदेह है?" उन्होंने रामद्रोहियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अब रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं बची है। राम सबके हैं, लेकिन अवसरवादी उन्हें भूल जाते हैं।
कार्यक्रम की अन्य प्रमुख बातें:
सीएम योगी बाराबंकी के श्री राम जानकी मंदिर में आयोजित 10वें श्री हनुमत विराट महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ मंडप में आहुति दी और संत बलराम दास द्वारा मखाने-लावा की माला से स्वागत स्वीकार किया।विकास और कानून व्यवस्था: उन्होंने 2017 से पहले की अराजकता का जिक्र किया गरीबों की जमीन पर कब्जा, कर्फ्यू, असुरक्षा। अब डबल इंजन सरकार में सब सुरक्षित हैं। बेटियां, व्यापारी, किसान सब तरक्की कर रहे हैं। राम मंदिर और अयोध्या: 500 साल में कई राजा-महाराजा आए, आजादी के बाद कई सरकारें बनीं, लेकिन मंदिर नहीं बना। भाजपा सरकार में राम मंदिर बन गया, लाखों भक्त दर्शन कर रहे हैं।

बाराबंकी के लिए घोषणाएं:
लोधेश्वर महादेव मंदिर में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर भव्य कॉरिडोर बनेगा। केडी सिंह बाबू की हवेली को स्मारक बनाया जा रहा है। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बाराबंकी से गुजरेगा। रामसनेहीघाट में औद्योगिक पार्क और विकास प्राधिकरण बनेगा।
अन्य उपलब्धियां:
- 60 लाख गरीबों को PMAY घर, हर घर शौचालय, बिजली, पानी, पेंशन, समय पर वेतन।
- जीरो टॉलरेंस नीति पर काम।
विपक्ष पर तीखा हमला
सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में अराजकता चरम पर थी। अब विकास की नई गति है। माघ मेले में 21 करोड़ श्रद्धालु आए। यह सरकार गिरने वाली नहीं है। यह संबोधन राम मंदिर निर्माण के बाद बाबरी मुद्दे पर योगी का सबसे मजबूत बयान माना जा रहा है, जिसने राजनीतिक हलचल मचा दी है।
KULDEEP TRIPATHI 
