BRICS डिनर में दिग्गजों का जमावड़ा, CM डॉ. मोहन यादव से लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया तक पहुंचे
भारत मंडपम में PM मोदी की भव्य डिनर पार्टी, BRICS नेताओं के साथ मंत्री भी शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल वैश्विक नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई प्रमुख नेता और मंत्री मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी रात्रिभोज में शामिल हुए।

भारत इस वर्ष BRICS की अध्यक्षता कर रहा है और 18वां BRICS शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं के साथ वैश्विक शासन, आर्थिक सहयोग, बहुपक्षीय व्यवस्था और ग्लोबल साउथ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन समेत कई शीर्ष नेता शामिल हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS को किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि वैश्विक सहयोग और अधिक समावेशी व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया है।
Varsha Shrivastava 
