इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: गोराकुंड चौराहे पर 100 साल पुराने 4 जर्जर मकान ध्वस्त

बारिश में हादसे के खतरे को देखते हुए इंदौर नगर निगम ने की कार्रवाई, गोराकुंड चौराहे पर 100 साल पुराने चार जर्जर मकान मशीनों से किए ध्वस्त

इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: गोराकुंड चौराहे पर 100 साल पुराने 4 जर्जर मकान ध्वस्त

इंदौर के गोराकुंड चौराहे पर नगर निगम ने बड़ी रिमूवल कार्रवाई करते हुए 100 साल से भी अधिक पुराने चार जर्जर मकानों को ध्वस्त कर दिया। वार्ड क्रमांक 20 में की गई इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने मशीनों की मदद से जर्जर मकानों को गिराया।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, मकान मालिकों को पहले ही नोटिस जारी कर मकान हटाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर बारिश के मौसम में संभावित हादसे और जनहानि के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने यह कदम उठाया।

लंबे समय से जर्जर हालत में थे मकान

दरअसल, इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 20 स्थित गोराकुंड चौराहे पर चार मकान लंबे समय से जर्जर हालत में थे। इन मकानों की उम्र 100 साल से भी अधिक बताई जा रही है। निगम की ओर से मकान मालिकों को पहले नोटिस देकर जर्जर निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्देशों के बावजूद मकान नहीं हटाए गए।

बारिश में हादसे की आशंका

बारिश के मौसम में जर्जर मकानों के अचानक गिरने से किसी भी तरह की दुर्घटना और जनहानि की आशंका बनी हुई थी। इसी खतरे को देखते हुए नगर निगम के रिमूवल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर चारों जर्जर मकानों को ध्वस्त कर दिया।

बिना विरोध के पूरी हुई कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया और निगम की टीम ने शांतिपूर्वक कार्रवाई पूरी की। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में ऐसे जर्जर और खतरनाक भवनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।