इंदौर: गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक 60 फीट सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू

इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए रिमूवल की गई कार्रवाई

इंदौर: गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक 60 फीट सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू

इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए रिमूवल कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण में बाधक निर्माणों को हटाया जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ा होने से चंद्रभागा, हरसिद्धि और सदर बाजार क्षेत्र के बीच आवागमन आसान होगा और लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर निगम के रिमूवल विभाग ने सोमवार को गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण में 95 मकानों के बाधक हिस्सों को हटाना शुरू किया। इस दौरान अपर आयुक्त सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रस्तावित 60 फीट चौड़ी सड़क शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। निगम का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात का दबाव कम होगा, वाहनों की आवाजाही सुगम बनेगी और क्षेत्रवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। रिमूवल कार्रवाई के बाद सड़क निर्माण कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।