Stock Market Today : सेंसेक्स में 700, निफ्टी में 250 अंकों की तेजी; आईटी और FMCG शेयरों में खरीदारी

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 72,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक की तेजी है, ये 22,450 के पार पहुंच गया है। आईटी और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है।

Stock Market Today : सेंसेक्स में 700, निफ्टी में 250 अंकों की तेजी; आईटी और FMCG शेयरों में खरीदारी

Stock Market Today :  बिज़नेस डेस्क।  शेयर बाजार में आज यानी 9 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स 700 अंक चढ़कर 72,300 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक की तेजी है, ये 22,450 के पार पहुंच गया है। आईटी और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी है। विदेशी निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं। गुरुवार को FIIs ने करीब 13 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बीते 30 दिन में ये करीब 82,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6626 के स्तर पर रहा, जिसमें 178 अंकों की गिरावट के साथ 2.62 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई। जापान का निक्केई इंडेक्स 68512 पर बंद हुआ, जिसमें 530 अंकों की गिरावट के साथ 0.77 प्रतिशत की कमी आई। 

वहीं हाँगकाँग का हैंगसेंग इंडेक्स 24032 के स्तर पर पहुँचा, जिसमें 246 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 1.03 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। बता दें, हंगल डे के मौके पर आज शुक्रवार 9 अक्टूबर 2026 को कोरिया स्टॉक एक्सचेंज बंद है।

कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट

शुक्रवार, 9 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.43 फीसदी फिसलकर 103.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमेरिकी क्रूड की कीमत 0.36 फीसदी गिरकर 91.16 डॉलर प्रति बैरल रह गई।