Indore Drugs Case: ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच तेज, Nana Patwari का मोबाइल जब्त
Indore ड्रग्स मामले में जांच का दायरा बढ़ा, ऑनलाइन गैंबलिंग, प्रॉपर्टी कनेक्शन और संगठित नेटवर्क की जांच जारी, Jitu Patwari के भाई का मोबाइल जब्त
Indore। Rajendra Nagar Police द्वारा दर्ज किए गए ड्रग्स के प्रकरण में नए मोड़ आते जा रहे हैं। ड्रग्स के अलावा अब क्रिकेट की ऑनलाईन गैंबलिंग और प्रॉपर्टी कारोबारियों से पूछताछ में मामला और भी पेचीदा कर दिया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Jitu Patwari के भाई Nana Patwari के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों पर मध्य प्रदेश संगठित अपराध निवारण अधिनियम और NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
NDPS एक्ट में मामला दर्ज, संगठित नेटवर्क का खुलासा
पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए पुलिस कमिश्नर Santosh Kumar Singh ने बताया कि Rajendra Nagar Police ने कुछ समय पहले NDPS एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में मुख्य आरोपियों संजय कौशल उर्फ रॉनी और गोलू चन्देरी को गिरफ्तार करने के बाद जब उनसे सघन पूछताछ की गई, तो एक बड़े संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कांग्रेस नेता PCC चीफ Jitu Patwari के भाई Nana Patwari सहित अन्य कर लोगों से पूछताछ की गई है।
ऑनलाइन गैंबलिंग के एक बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश
पुलिस इस पूरे ड्रग नेटवर्क और इसके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक्स की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। ड्रग तस्करी के अलावा Rajendra Nagar Police ने इस गैंग से जुड़े ऑनलाइन गैंबलिंग के एक बड़े नेटवर्क का भी पर्दाफाश किया है। इस मामले में भी संजय कौशल उर्फ रॉनी, दिनेश श्रीवास्तव उर्फ यश लल्ला, मनीष और प्रितेश त्रिपाठी को आरोपी बनाया है। इन पर सट्टा एक्ट, ऑनलाइन सट्टा, आईटी एक्ट और संगठित अपराध से जुड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों के पास से तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल फोन बरामद
पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे और खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। मीडिया द्वारा फ्लैटों में होने वाली हाई-प्रोफाइल ड्रग पार्टियों और उसमें युवतियों और महिलाओं की संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर पुलिस कमिश्नर Santosh Kumar Singh ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने पूरे नेटवर्क और मूवमेंट की जानकारी दी है।
इस मामले में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं
पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर संदिग्ध गतिविधि की जांच कर रही है। इस नेटवर्क में शामिल चाहे कोई भी हो—महिला हो या पुरुष—सभी के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि Indore को ड्रग मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए अपराधियों के पूरे इकोसिस्टम को ध्वस्त किया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
Varsha Shrivastava 
