'हैवान' की बड़े पर्दे पर एंट्री, फिल्म ने की पहले दिन 3 करोड़ की कमाई
'Haivan' box office collection : ‘हैवान’ मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का यह हिंदी रीमेक है, जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
'Haivan' box office collection : Akshay Kumar और Saif Ali Khan स्टारर फिल्म 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी धीमी शुरुआत के साथ ‘हैवान’ ने पहले दिन भारत में करीब 3 करोड़ रुपये की कमाई की। यह असरानी की आखिरी फिल्म है। उनका 2025 में निधन हो गया था। उन्होंने निधन से पहले फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। फिल्म प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ (2016) का हिंदी रीमेक है।
फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत में हैवान की पहले दिन की कमाई लगभग 3 करोड़ रुपये रही। पहले दिन फिल्म के 7,224 शो हुए। इन सभी शो में उपलब्ध सीटों में से औसतन 11% सीटें ही दर्शकों से भरी रहीं। सुबह के शो में करीब 5% ऑक्यूपेंसी रही। वहीं, दोपहर और शाम के शो में 12% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही और रात के शो में 18% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी रही।
फिल्म की टक्कर पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से थी। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 8वें दिन 6,763 शो में करीब 9 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, फिल्म ने भारत में अब तक 187.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि इसका नेट कलेक्शन 157.45 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हैवान वीकेंड पर कैसा परफॉर्म करती है।
हैवान मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक
हैवान 2016 में आई मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है, जिसे प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था। ‘ओप्पम’ में मोहनलाल और समुथिरकानी ने काम किया था। ‘हैवान’ को प्रियदर्शन ने को-राइट और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘हैवान’ में अक्षय कुमार पहली बार अलग तरह के विलेन किरदार में नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं। मोहनलाल ने फिल्म में एक कैमियो रोल किया है। फिल्म में प्रीतम के गाने और रॉनी राफेल का म्यूजिक है। मोहनलाल की फिल्म में छोटी लेकिन खास भूमिका है।
'हैवान' की कहानी क्या है?
फिल्म की कहानी सैफ अली खान से शुरू होती है। इस फिल्म में सैफ अली का नाम श्याम राणे है, जो देख नहीं सकता है, लेकिन उसकी इंद्रियां काफी तेज होती हैं। वह गंध, आवाज और स्पर्श से चीजों को समझने की कला जानता है। श्याम राणे मुंबई की एक बिल्डिंग में मेंटेनेंस मैनेजर का काम करता है और वहां के लोगों के बीच उसकी अच्छी पकड़ है। श्याम की जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही होती है। तभी कहानी में अक्षय कुमार की एंट्री होती है। फिल्म में उनका नाम परशुराम गोखले है। परशुराम का अतीत दर्द और बदले की भावना से भरा है। उसके साथ हुई घटनाओं ने उसे एक ऐसे रास्ते पर पहुंचा दिया है, जहां कानून और इंसाफ के बीच की सीमा उसके लिए खत्म हो चुकी है।
इसके बाद कहानी श्याम और परशुराम के बीच टकराव पर केंद्रित हो जाती है। श्याम के सामने चुनौती सिर्फ अपनी जान बचाने की नहीं, बल्कि उन लोगों को भी सुरक्षित रखने की है, जो इस मामले में उसके साथ जुड़ जाते हैं। उसकी दृष्टिहीनता एक तरफ उसकी कमजोरी नजर आती है, तो दूसरी ओर उसकी तेज इंद्रियां उसे इस खतरनाक मुकाबले में एक खास बढ़त देती हैं। कुल मिलाकर, 'हैवान' एक ऐसी क्राइम थ्रिलर है, जिसमें कहानी और कलाकार दोनों मजबूत हैं।
Anjali 
