Satna News : शराब माफिया की दबंगई ! आबकारी टीम पर हमला, पुलिस ने की FIR दर्ज
Satna News : शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दोबारा शराब की कार्रवाई करने आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।
Satna News : सतना। रामपुर बघेलान-अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी टीम के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। रामपुर बघेलान थाने में आबकारी उपनिरीक्षक सुदर्शन विक्रमादित्य पाण्डेय की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला ?
FIR के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को आबकारी टीम को ग्राम जमुना में लवकुश सिंह द्वारा अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। टीम शाम करीब 6 बजे आरोपी के घर पहुंची और तलाशी के दौरान एक खाकी रंग के कार्टून में 48 पाव देशी शराब बरामद की।
आरोप है कि शराब जब्ती की कार्रवाई के दौरान लवकुश सिंह, उसके साथी हरिओम सिंह और मूरत साकेत ने आबकारी कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोपियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की और कार्रवाई नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने दोबारा शराब की कार्रवाई करने आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। घटना के बाद आबकारी अधिकारी ने रामपुर बघेलान थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने लवकुश सिंह पटेल, हरिओम सिंह और मूरत साकेत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(क), 132, 351(3), 324(4) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

प्रेमलाल कुर्वे , ASP ग्रामीण-सतना

