The Vvaan - Force of the Forrest का 'छठी मैया' गाना रिलीज, म्यूजिक चार्ट्स पर टॉप ट्रेंड में शामिल

'Chhathi Maiya' song released : फिल्म 'द व्वान' (The Vvaan - Force of the Forrest) का नया गाना 'छठी मैया' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही म्यूजिक चार्ट्स पर ट्रेंड करने लगा है।

The Vvaan - Force of the Forrest का 'छठी मैया' गाना रिलीज, म्यूजिक चार्ट्स पर टॉप ट्रेंड में शामिल

'Chhathi Maiya' song released : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द व्वान' (The Vvaan - Force of the Forrest) का नया गाना 'छठी मैया' रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही म्यूजिक चार्ट्स पर ट्रेंड करने लगा है। छठी मैया की आस्था और भक्ति से जुड़ा यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आएगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर फैंस के बीच भी काफी एक्साइटमेंट है।

'छठी मैया' सॉन्ग रिलीज

फिल्म का 'छठी मैया' गाना रिलीज हो चुका है। इसे विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है और गाने को कंपोज भी किया है। इसके बोल मशहूर गीतकार कौशल किशोर ने लिखे हैं। वहीं, गाने की कोरियोग्राफी चिन्नी प्रकाश ने की है। गाने की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह आस्था और भक्ति के रंग में तैयार किया गया है।

11 सितंबर 2026 को रिलीज हुआ यह गाना फिलहाल म्यूजिक चार्ट्स पर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'समझो ना' (Samjho Na) रिलीज हो चुका है। इसे Jubin Nautiyal और Suvarna Tiwari ने गाया है। गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।

पहली बार साथ नजर आएंगे सिद्धार्थ-तमन्ना

फिल्म The Vvaan - Force of the Forrest में बॉलीवुड अभिनेता Sidharth Malhotra और अभिनेत्री Tamannaah Bhatia पहली बार ऑन-स्क्रीन रोमांटिक जोड़ी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा Sunil Grover, Shweta Tiwari और Anup Soni भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म एक आम लव स्टोरी या ड्रामा नहीं है। कहानी एक शहर में रहने वाले एक नौजवान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी काम से अपने पुश्तैनी गांव लौटता है। गांव के पास ही एक बेहद पुराना और रहस्यमयी जंगल है, जहां जाने की मनाही है।

इसके बावजूद वह अनजाने में जंगल में मौजूद एक दिव्य देवी को जगा देता है। इसके बाद कहानी में रहस्य और रोमांच का सिलसिला शुरू होता है। फिल्म निर्माताओं के मुताबिक, कहानी में करीब 400 साल पुरानी जंगल की वन देवी के अतीत और उसके इतिहास को दिखाया जाएगा। फिल्म की ओरिजिनल कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है।

25 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

The Vvaan - Force of the Forrest 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 'छठी मैया' गाना रिलीज करके मेकर्स ने दर्शकों का ध्यान एक बार फिर अपनी ओर खींचा है। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।