चार दिनों में 250 करोड़ के पार पहुंची ‘बॉर्डर 2’ की कमाई, तोड़े कई रिकार्ड्स
सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के चार दिन में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली और कई सारे रिकार्ड्स ब्रेक कर दिए।
सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के सिर्फ चार दिनों में ही इसने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है।
रिपब्लिक डे पर तगड़ी कमाई
रिपब्लिक डे का फिल्म को बड़ा फायदा मिला। 26 जनवरी को, यानी रिलीज के चौथे दिन, फिल्म की कमाई में जोरदार उछाल देखने को मिला। सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दिन फिल्म ने भारत में करीब 59 करोड़ रुपये की कमाई की। इस दौरान हिंदी में फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 64 प्रतिशत रही।

चार दिनों के एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने भारत में करीब 180 करोड़ रुपये नेट और लगभग 212 करोड़ रुपये ग्रॉस का कलेक्शन कर लिया है।
विदेशों में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार बना हुआ है। इंटरनेशनल मार्केट में अब तक फिल्म करीब 4.3 मिलियन डॉलर कमा चुकी है। इसके साथ ही चार दिनों में ‘बॉर्डर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 250 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
मजबूत ओपनिंग रही
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जिससे भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई करीब 193 करोड़ रुपये हो गई है।
'BORDER 2' SHAKES THE BOXOFFICE – RECORDS DHAMAKEDAAR EXTENDED WEEKEND...
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2026
???? Big [Friday]
???? Bigger [Saturday]
???? Biggest [Sunday and Monday].
There's absolutely no stopping #Border2… The film has smashed ALL pre-release expectations by a wide, really wide margin... As for the… pic.twitter.com/UF4lnet1mZ
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग की थी। कुछ जगहों पर मॉर्निंग शो रद्द होने के बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा। इसके बाद अगले दिनों में फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती रही।
तोड़े कई रिकार्ड्स
इतना ही नहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब है और उम्मीद है कि बुधवार तक यह आंकड़ा पार कर लेगी।

भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘बॉर्डर 2’ साल 2026 की पहली बड़ी बॉलीवुड रिलीज मानी जा रही है। यह फिल्म जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए थे।
Saba Rasool 
