Indore: द्वारकापुरी में पड़ोसियों का पुराना विवाद हिंसा में बदला, दर्जनों घायल
इंदौर के द्वारकापुरी में पुराना पड़ोसी विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिसमें दर्जन से अधिक लोग घायल हुए और पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की।
इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र एक बार फिर आपसी तनाव का गवाह बना, जहां पड़ोसियों के बीच चल रहा पुराना विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते सड़क से थाने तक जा पहुंचा। हालात ऐसे बने कि थाने में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस को तत्काल हस्तक्षेप करना पड़ा।
इंदौर में दो पक्ष आमने- सामने
दरअसल द्वारकापुरी इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाले दो पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी तनाव बना हुआ था। रोजमर्रा की नोकझोंक ने आज उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी डंडों और हाथापाई में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
दोनों ही पक्षों पर हुई पुलिस कार्रवाई
घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जिससे मारपीट की स्थिति बन गई, वही कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घायलों को तुरंत मेडिकल जांच के लिए भेजा और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की।
sanjay patidar 
