28 January 2026: बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा, पढ़ें इंदौर क्राइम की खबरें
1.5 करोड़ की चांदी के साथ 2 आरोपी गिरफ़्तार, लाखों की अवैध मादक पदार्थ के साथ पकड़ाए 4 आरोपी, हेड कांस्टेबल ने की नाबालिग के साथ छेड़छाड़
इंदौर। शहर में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा किया, 1.5 करोड़ रुपये की चांदी के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार, घर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पकड़ाया, एक व्यक्ति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज, तीन थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थ को लेकर हुई कार्रवाई में 4 आरोपी अरेस्ट, पढ़ें इंंदौर क्राइम की आज की बड़ी खबरें।
बाणगंगा में हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने किया खुलासा
गंगा धाम कॉलोनी में 23 जनवरी 2026 को हुई महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी को बाणगंगा पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह हत्या चोरी के उद्देश्य से की गई थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
मृतिका गायत्री टीसीएस कंपनी में हाउसकीपिंग का कार्य करती थीं। जिसका शव उसके घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला था। मृतिका के हाथ-पैर बंधे हुए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद थाना बाणगंगा पुलिस ने मामले की गहन जांच की। जांच के दौरान 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

28 जनवरी की रात सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां फरार होने की कोशिश में आरोपियों का ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में शामिल तीसरा आरोपी अमित पिता शिवाजी राव गाडेकर, निवासी वीणा नगर, फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतिका के पड़ोस में किराए से रहने वाले अमित मौर्य और सुमित मौर्य ने तीसरे आरोपी अमित गाडेकर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे कई दिनों से मृतिका की दिनचर्या पर नजर रखे हुए थे। चोरी के इरादे से घर में घुसकर उन्होंने महिला के हाथ-पैर बांधे, मुंह में कपड़ा ठूंसा और दम घोंटकर हत्या कर दी, इसके बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए थे। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
डेढ़ करोड़ रुपये की चांदी के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार
इंदौर में चांदी की तस्करी कर मार्केट में बेचने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से तलाशी के दौरान डेढ़ करोड़ रुपये की चांदी पुलिस ने बरामद की। मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोपहिया वाहन पर दो व्यक्ति भारी मात्रा में चांदी लेकर जा रहे है, जिसे वह सराफा बाज़ार में बेचेंगे। जिसके बाद पुलिस ने मौक़े पर दबिश दी और दो युवकों को पकड़ा।

आरोपियों के नाम सौरभ और पंकज है, जिनके पास से 46 किलो से अधिक चांदी बरामद की गई है। बरामद चांदी की क़ीमत लगभग 1 करोड़ 50 लाख रुपये है। फिलहाल यह जानकारी सामने आई है कि दोनों आरोपी सराफा बाजार में इस चांदी को बेचने के लिए जा रहे थे। जब इनसे बिल मांगा गया, तो इनके पास से कुछ भी। इस चांदी से संबंधित दस्तावेज़ नहीं मिले हैं। वहीं, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
आजाद नगर में लाखों की चोरी करने वाला आरोपी पकड़ाया
एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। मामला आज़ाद नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पिछले दिनों एक दंपति ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। दंपति किसी शादी समारोह में गए हुए थे और जब वह लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था।

घर का सामान अंदर पूरा बिखरा हुआ था, साथ ही अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने गायब थे। जिसके बाद दंपति की शिकायत पर पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर टीम गठित की थी। पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ़्तार किया, जिसका नाम शानू उर्फ शाहनवाज है। आरोपी के पास से करीब 9 लाख रुपये के सोना चांदी के गहने बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
व्यक्ति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में केस दर्ज
खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले 22 वर्षीय युवक की शिकायत पर पुलिस ने सांवेर रोड निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। गणेश पुरी कॉलोनी निवासी विनय ने आरोपी आरिफ शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था।
पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने कहा था कि धर्म बदलने पर उसे अच्छा पैसा मिलेगा और लोग उसका सम्मान करेंगे। जब युवक ने इसे नजरअंदाज किया तो आरोपी ने यह कहकर दबाव बढ़ाया कि उसके परिवार को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और उसे अच्छी नौकरी भी मिल जाएगी। दबाव से परेशान होकर युवक नौकरी के सिलसिले में उज्जैन चला गया था। वहीं इस पूरे मामले में पीड़ित की शिकायत पर आरोपी आरिफ के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
शराब पार्टी में 2 युवकों पर 3 बदमाशों ने किया चाकू से हमला
इंदौर में पुलिस का एक और अपराध पर नियंत्रण करने के लिए भारी कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, दूसरी ओर चाकूबाजी की वारदात भी लगातार सामने आ रही है। इसी कड़ी में शराब पार्टी के दौरान दो युवकों पर तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

हीरा नगर थाना क्षेत्र में दो दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे, तभी वहां तीन अन्य दोस्त माइकल, रोहन और आयुष पहुंच जाते हैं। युवक ये कहते हैं कि आज माइकल का जन्मदिन है और वह शराब की बोतल और केक लेकर आए हैं। इस दौरान दो युवकों से उनका विवाद हो गया, जिसमें तीनों ने मिलकर हत्या की नियत से दोनों को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को चाकू के साथ गिरफ़्तार किया है। वही, पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
लाखों रुपये की अवैध मादक पदार्थ के साथ 4 आरोपी पकड़ाए
शहर में अवैध मादक पदार्थ के ख़िलाफ़ लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में इंदौर पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर बरामद की और 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया। इन तीनों ही मामलों में जब्त अवैध मादक पदार्थों की क़ीमत 3 लाख रुपये से अधिक है। वहीं, पुलिस अभी पूरे मामले में आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है कि वह ये हमारे पदार्थ किस से लेकर आए थे और कहां देने जा रहे थे।

पहली कार्रवाई इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने एक युवक को पकड़ा। युवक ने अपना नाम मनोरंजन बताया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 5 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद की गई। दूसरी कार्रवाई छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में की गई, जहां 2 युवक समीर और एक अन्य को पकड़ा, इनके पास से 14 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है। वहीं, तीसरी कार्रवाई एमजी रोड पुलिस ने की, जहां एक मनीष नाम के युवक को पकड़ा गया है। आरोपी के पास 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर बरामद की है।
हेड कांस्टेबल ने की नाबालिग से छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
इंदौर में एक पुलिसकर्मी ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की। डायल 100 में पदस्थ हेड कांस्टेबल पर 10वीं की छात्रा को परेशान करने का आरोप लगा है। परिजनों और हिंदू संगठन के हंगामे के बाद पुलिस ने कादमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया और विभागीय कार्रवाई शुरु की। मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है।
10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा रोज़ की तरह कोचिंग जाती थी, तभी डायल 100 में पदस्थ हेड कांस्टेबल दीपक गिरवाल नाम का पुलिसकर्मी रोज़ छात्रा को परेशान करता और उसका पीछा करता है। इससे परेशान होकर छात्रा ने यह घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता देर रात थाने का घेराव किया और पुलिसकर्मी के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज करने की मांग की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पूछताछ करने के बाद मुक़दमा दर्ज किया। इस मामले में डीसीपी ने बताया कि पीड़िता द्वारा पुलिसकर्मी दीपक की शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस कर्मी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विभाग की कार्रवाई भी की जा रही है।
गहरे सदमे के बीच परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की
इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में मंगलवाल को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जहां प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस दर्दनाक वारदात में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के भाई की जान ले ली। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, लेकिन गहरे सदमे के बीच भी परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की और मृतक विधान की आंखे दान कर दी।

हत्या के कुछ ही समय बाद परिजनों ने मुस्कान ग्रुप के सेवादारों से संपर्क कर अंगदान की इच्छा जताई। वहीं, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद और दाह संस्कार से पहले, विधान लखावत के पिता धर्मेंद्र लखावत ने अपने बेटे के नेत्रदान का निर्णय लिया। मुस्कान ग्रुप के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न कराया। इस नेक पहल की हर ओर सराहना हो रही है। गहरे शोक के बावजूद लिया गया यह फैसला कई ज़िंदगियों के लिए रोशनी बन सकता है।
Varsha Shrivastava 
