भोपाल:सीएम बोले-MP के फूल पेरिस ,इंग्लैंड तक हो रहे निर्यात
भोपाल के गुलाब गार्डन में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।सीएम ने कहा मध्यप्रदेश पुष्प खेती में देश में दूसरे स्थान पर है और यहां के फूल पेरिस व इंग्लैंड तक निर्यात हो रहे है।
भोपाल: गुलाब गार्डन में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलन कर पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कँसाना और हार्टीकल्चर मंत्री नारायण सिंह कुशवाह मौजूद रहे। हार्टीकल्चर मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विभाग नवाचार कर रहा है.और फूलों की खेती करने वाले किसानों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

पुष्प उत्पादन किसानों की सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने पुष्प उत्पादन में किसानों के व्यावसायिक प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि प्रदेश में 40 हजार किसान 45 हजार हेक्टेयर में पुष्प खेती कर रहे हैं।
LIVE : कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर शासकीय गुलाब उद्यान, भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्यक्रम
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 30, 2026
https://t.co/EGRHMaMWqo

MP के फूल पेरिस इंग्लैंड तक हो रहे निर्यात
सरकार द्वारा अनुदान और भावांतर भुगतान से किसानों की आय बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पुष्प खेती में देश में दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2021-22 में मध्य प्रदेश में 37 हजार हेक्टर में पुष्प की खेती होती थी, जो दो सालों में बढ़कर 2024- 25 में लगभग 44 हजार हेक्टर हो गई है। कितनी तेजी से मध्य प्रदेश में फूलों का उत्पादन बढ़ रहा है. जयपुर, दिल्ली, महाराष्ट्र ,गुजरात और देश के बाहर पेरिस और लंदन में भी हमारे फुल जा रहे हैं।
2030 तक 3000 प्रति क्विंटल मिलेगा गेहूं का दाम
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि किसानों को गेहूं का 2600 प्रति कुंटल भाव दिया जा रहा है। संभव है कि वर्ष 2026 में किसानों को 2700 रुपए की कुंटल का भाव मिले, वर्ष 2030 तक गेहूं का मूल्य 3000 प्रति क्विंटल मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिए प्रयास कर रही है।
sanjay patidar 
