गौमांस मामले में कांग्रेस का हमला, SIT को सौंपे दस्तावेज, महापौर और MIC मेंबर पर FIR की मांग
गौमांस मामले में कांग्रेस ने SIT को दस्तावेज सौंपकर महापौर व MIC मेंबर पर FIR की मांग की और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भोपाल: राजधानी में पकड़े गए गौ मांस मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय, हबीबगंज पहुंचे।

SIT को सौंपे अहम दस्तावेज
इस दौरान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसआईटी (SIT) अधिकारी उमेश तिवारी से मुलाकात की और मामले से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज उन्हें सौंपे। कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित शर्मा ने कहा कि अब तक इस मामले में कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने केवल स्लॉटर हाउस के ठेकेदार असलम चमड़ा को गिरफ्तार कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर दोषियों को बचाने की साजिश को सफल नहीं होने देगी।

महापौर, MIC मेंबर पर दर्ज हो FIR-अमित शर्मा
अमित शर्मा ने मांग की कि उनके द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों के आधार पर महापौर मालती राय, एमआईसी मेंबर सहित संबंधित अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो-चार दिनों के भीतर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो कांग्रेस साधु-संतों के साथ मिलकर धरना-आंदोलन करेगी।
sanjay patidar 
