बाल पुरस्कार से सम्मानित हुए बिहार के वैभव सूर्यवंशी, राष्ट्रपति बोलीं- ''ये बस शुरुआत है''
बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में कई रिकॉर्ड बनाए। उनके शानदार खेल के लिए उन्हें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।
बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इतनी छोटी उम्र में कमाल कर दिखाया है कि पूरा देश उन पर गर्व कर रहा है। क्रिकेट में एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव को आज प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार मिला। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया।

राष्ट्रपति ने की वैभव की तारीफ
पुरस्कार देने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि वैभव ने क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, “वैभव ने बहुत अच्छा खेल दिखाया है। आगे भी वो ऐसा ही करते रहेंगे। यह तो अभी शुरुआत है। उन्हें देखकर दूसरे बच्चे भी आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।”
VIDEO | Delhi: Young cricketer Vaibhav Suryavanshi conferred with Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 26, 2025
(Source: Third Party)#VaibhavSuryavanshi
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/JrKqy7ziTN
इस मौके पर वैभव की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात हुई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वैभव बुधवार को ही दिल्ली चले गए थे, इसलिए वो विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी दिखाया दम
हाल ही में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उनकी बैटिंग ने सबका ध्यान खींचा।
विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ा रिकॉर्ड
दो दिन पहले विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने शानदार पारी खेली। रांची के JSCA मैदान पर उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक लगा दिया।
इसके साथ ही वी लिस्ट-A क्रिकेट में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे छोटे उम्र के खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के जहूर इलाही के नाम था, जिन्होंने 1986 में 15 साल की उम्र में शतक लगाया था। वैभव ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यूथ वनडे में छक्कों की बारिश
U-19 एशिया कप में UAE के खिलाफ वैभव ने 14 छक्के लगाए। उन्होंने 95 गेंदों में 171 रन बनाए। इस पारी के साथ वह यूथ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मैच में भारत ने 433 रन बनाए, जो अब तक का सबसे बड़ा यूथ वनडे स्कोर है।

टी-20 और IPL में भी कम उम्र के रिकॉर्ड
- वैभव टी-20 में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं
- उन्होंने 14 साल 32 दिन में शतक लगाया
- IPL में भी वो सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी शतक
कुछ दिन पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव ने महाराष्ट्र के खिलाफ 108 रन की नाबाद पारी खेली। इतनी कम उम्र में उनके नाम 3 टी-20 शतक दर्ज हैं।
Saba Rasool 
