MP में 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात: स्वामित्व योजना से पुश्तैनी जमीन-मकान का मिलेगा मालिकाना दस्तावेज
इंदौर से स्वामित्व योजना के बड़े अभियान की शुरुआत, 50 लाख ग्रामीणों को मिलेगा जमीन-मकान का रजिस्टर्ड दस्तावेज
इंदौर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सेवा संकल्प अभियान और स्वामित्व योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले करीब 50 लाख लोगों को उनके पुश्तैनी कब्जे वाली जमीन और मकान का रजिस्टर्ड दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू कर रही है। खंडेलवाल ने इसे गरीब और ग्रामीण वर्ग के लिए बड़ी सौगात बताया। वहीं, राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने राहुल गांधी से ही सवाल करने की बात कही।
दरअसल इंदौर में मीडिया से चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत आज हो रही है। इसका बड़ा दीपोत्सव कार्यक्रम महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित किया गया है, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन की धरती पर पहुंच रहे हैं। खंडेलवाल ने बताया कि इसी अवसर पर स्वामित्व योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़े अभियान की शुरुआत इंदौर से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 50 लाख ऐसे लोग हैं, जो लंबे समय से अपनी जमीन या मकान पर काबिज हैं, लेकिन रजिस्टर्ड दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्हें बैंक से लोन लेने और संपत्ति के हस्तांतरण में परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार इन ग्रामीणों को बड़ी सौगात देने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद भी किया।

हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
वहीं राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बीजेपी का अपना दीपोत्सव कार्यक्रम है और राष्ट्रीय अध्यक्ष उसमें शामिल होने आ रहे हैं। वहीं राहुल गांधी के दौरे से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में राहुल गांधी से ही पूछा जाना चाहिए कि वे क्या चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी को ब्रिक्स के कार्यक्रम के बजाय देश और दुनिया के लोग क्या खाएं, इस पर अधिक विचार करने की बात पूछी जानी चाहिए।
Varsha Shrivastava 
