Indore News : अपोलो टावर पर निगम का बड़ा एक्शन, 600 से ज्यादा दुकान-ऑफिस सील

Indore News : फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन को लेकर करीब तीन महीने पहले जारी किए गए नोटिस के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर टीम आज पूरी बिल्डिंग को सील करने पहुंची।

Indore News : अपोलो टावर पर निगम का बड़ा एक्शन, 600 से ज्यादा दुकान-ऑफिस सील

Apollo Tower Shop Seal : मध्य प्रदेश इंदौर के साउथ तुकोगंज स्थित अपोलो टावर में आज नगर निगम ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। जहां फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन को लेकर करीब तीन महीने पहले जारी किए गए नोटिस के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होने पर निगम की टीम आज पूरी बिल्डिंग को सील करने पहुंची। अपोलो टावर में 600 से अधिक दुकानें और ऑफिस संचालित होते हैं, ऐसे में निगम की कार्रवाई का असर अभी देखने को मिला जहां निगम की टीम के पहुंचने के बाद पूरे बिल्डिंग में कपड़ा तफरी मच गई और दुकान संचालकों ने अपने ही हाथों से अपनी दुकान बंद कर दी, जिसके बाद निगम की टीम ने दुकानें और बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई करी।

दरअसल, इंदौर के साउथ तुकोगंज में स्थित अपोलो टावर शहर की प्रमुख व्यावसायिक इमारतों में शामिल है, जिसे इंदौर का पहला मॉल भी कहा जाता है। वही इस बिल्डिंग पर आज नगर निगम का बड़ा एक्शन देखने को मिला। जहाँ फायर सेफ्टी को लेकर निगम ने करीब तीन महीने पहले अपोलो टावर प्रबंधन को नोटिस जारी किया था। नोटिस में बिल्डिंग की फायर सेफ्टी व्यवस्था से जुड़ी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन निगम के मुताबिक तय समय में जरूरी सुधार नहीं किए गए। 

अंकेश बिरथरिया, भवन अधिकारी, नगर निगम 

इसके बाद आज नगर निगम की टीम अपोलो टावर पहुंची और पूरी बिल्डिंग को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी। सबसे बड़ी बात यह है कि अपोलो टावर में 600 से अधिक दुकानें और ऑफिस संचालित होते हैं। यानी एक बिल्डिंग पर हुई कार्रवाई का सीधा असर सैकड़ों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ रहा है। कार्रवाई की खबर मिलते ही यहां कारोबार करने वाले लोगों में भी हलचल मच गई। जहां ताबड़तोड़ दुकानदार अपने सामनों के दुकान के अंदर करने और प्रतिष्ठानों को बंद करने में जुट गए।

वहीं इस कार्रवाई से नगर निगम का साफ संदेश है कि फायर सेफ्टी में लापरवाही अब भारी पड़ेगी। शहर की बड़ी व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिलने पर निगम आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई कर सकता है।