Bhopal:पहचान नहीं, प्रदर्शन होगा पासपोर्ट: MP कांग्रेस से सभी प्रवक्ताओं की छुट्टी

मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल हुआ है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक झटके में अपने सभी प्रवक्ताओं को पद से हटाया है।

Bhopal:पहचान नहीं, प्रदर्शन होगा पासपोर्ट: MP कांग्रेस से सभी प्रवक्ताओं की छुट्टी

भोपाल:मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा और चौंकाने वाला फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक झटके में अपने सभी प्रवक्ताओं को पद से हटा दिया है.और साफ संकेत दे दिए हैं कि कांग्रेस अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगी।

MP कांग्रेस में अब पहचान नहीं, प्रदर्शन की एंट्री

कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि आगे से प्रवक्ताओं की नियुक्ति रसूख, पहचान या सिफारिश के आधार पर नहीं होगी। पार्टी अब ‘टैलेंट हंट’ के जरिए ऐसे चेहरे तलाशेगी जो टीवी डिबेट में आक्रामक हों,तर्कों में मजबूत हों
और सार्वजनिक मंचों पर पार्टी का मजबूती से पक्ष रख सकें।

पुराने प्रवक्ताओं के लिए भी नो शॉर्टकट

इस फैसले की सबसे बड़ी बात यह है कि पहले हटाए गए प्रवक्ताओं को भी दोबारा मौका चाहिए तो उन्हें इंटरव्यू और टैलेंट हंट प्रक्रिया से गुजरना होगा। यानी अब कांग्रेस में पहचान नहीं, प्रदर्शन ही पासपोर्ट होगा।

5 फरवरी से शुरू होगा टैलेंट हंट

प्रवक्ताओं के चयन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होगी। तब तक मीडिया विभाग की ओर से अस्थायी तौर पर नेताओं को टीवी डिबेट और मीडिया में भेजा जाएगा।

MP कांग्रेस में बड़ा एक्शन 

प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री डॉ. संजय कामले ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह कड़ा फैसला प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश और प्रभारी हरीश चौधरी की मंजूरी के बाद लिया गया है। इस आदेश के साथ ही कांग्रेस के पुराने और दिग्गज प्रवक्ताओं की भूमिका भी तत्काल समाप्त हो गई है।