इंदौर: भागीरथपुरा में मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मृतकों के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता इंदौर के राजबाड़ा पर जुटे। इस धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

इंदौर: भागीरथपुरा में मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मृतकों के परिवार को 1 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग
Indore Congress Protest

इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। राजबाड़ा पर कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने मेयर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ नारे भी लगाए। धरने में भागीरथपुरा के कुछ लोग भी हैं, जिनके परिवार के लोग इस दूषित पानी वनवास के कारण मौत हो चुकी है। कांग्रेस की मांग है कि मृतकों के परिजन को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और दोषी अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हो।

भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और कई सारे लोग बीमार है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को शहर के राजवाड़ा चौक पर बड़ा प्रदर्शन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, भागीरथपुरा के पीड़ित और शिवाजी मार्केट के बेदखल दुकानदार भी शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश सरकार सहित मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए मृतकों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग दोहराई गई।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, वरिष्ठ नेताओं सहित सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और शहर के व्यापारी इस जंगी धरने में शामिल हुए। भागीरथपुरा के पीड़ित परिवार और शिवाजी मार्केट से इंदौर नगर निगम द्वारा बेदखल किए गए व्यापारी भी बड़ी संख्या में पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि घटना को एक महीना बीत चुका है, लेकिन सरकार व व्यवस्था दोनों पूरी तरह असंवेदनहीन बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो उचित इलाज मिला, न ही मृतकों के परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया गया।

कांग्रेस की मांग है कि हर मृतक परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि सरकार सिर्फ रिपोर्टों और बयानबाज़ी तक सीमित है, जबकि मौके पर हालात संभालने की गंभीर पहल नहीं दिख रही। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी लापरवाही के आरोप लगाए और कहा कि पूरे प्रकरण में राजनीति हावी रही, संवेदनशीलता गायब रही। प्रदर्शन के दौरान पीड़ितों ने भी अपनी पीड़ा रखते हुए न्याय की मांग की।