Indore: टाटा एस वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, कई लोग गंभीर रूप से घायल, नशे में था ड्राइवर
इंदौर के खंडवा नाका इलाके में सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार टाटा एस वाहन ने बाइक और स्कूटी सवार कई लोगों को टक्कर मार दी
इंदौर के खंडवा नाका इलाके में सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार टाटा एस वाहन ने बाइक और स्कूटी सवार कई लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में चार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. और वाहन को जब्त कर लिया.
पुलिस ने किया वाहन जब्त
पुलिस ने टाटा एस वाहन को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में था. पुलिस के मुताबिक घटना IT पार्क की है. टाटा एस वाहन से पीछे से दो बाइक और एक एक्टिवा को टक्कर मारी, हादसे में दोनों बाइक सवारों के हाद और पैर में चोटें आई हैं.
लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी कि ड्राइवर नशे में था. इसके बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया. इस हादसे में एक युवक के सिर में भी चोट आई है. सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे. फिलहाल पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कराने की बात कह रही है.
shivendra 
