पचमढ़ी में शिवरात्रि मेले में पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
नगर कांग्रेस कमेटी पचमढ़ी ने आज, 2 फरवरी को छावनी परिषद पचमढ़ी अधिकारी राहुल गजभिए को दो ज्ञापन सौंपे। पहले ज्ञापन में पिछले साल नागपंचमी मेले में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की ओर ध्यान आकर्षित किया, और मांग की है कि 5 फरवरी 2026 से आयोजित होने वाले शिवरात्रि मेले में इस प्रकार की अनियमितताएं किसी भी स्थिति में न होने पाएं।
नर्मदापुरम: नगर कांग्रेस कमेटी पचमढ़ी ने आज, 2 फरवरी को छावनी परिषद पचमढ़ी अधिकारी राहुल गजभिए को दो ज्ञापन सौंपे। पहले ज्ञापन में पिछले साल नागपंचमी मेले में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की ओर ध्यान आकर्षित किया, और मांग की है कि 5 फरवरी से पचमढ़ी में लगने वाले शिवरात्रि मेले में इस प्रकार की अनियमितताएं किसी भी स्थिति में न हो पाए। साथ ही मेले का आयोजन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए।
वहीं दूसरे ज्ञापन में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा द्वारा पचमढ़ी छावनी परिषद अस्पताल को स्वीकृत डायलिसिस मशीन के संबंध में चर्चा की गई और उक्त मशीन को हर हाल में पचमढ़ी छावनी अस्पताल में जल्द स्थापित किए जाने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र के नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। छावनी परिषद अधिकारी राहुल गजभिए ने दोनों ही विषयों को गंभीरता से सुना, समझा और पचमढ़ी के हित में शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शुक्ला, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष अनीश खान, उपाध्यक्ष गोपालदास कवरा और हुजैफा बोहरा, पूर्व पार्षद प्रशांत मोंटी, एजाज मोहम्मद खान, अलकेश जैन, दर्शन सिंह दर्शी, शंकर लाल खटीक, वीरेंद्र यादव, बृजमोहन संदेल, विजय तिवारी, माबूद, बबलू भाई, दीप नारायण साहू, राजू चौधरी, राशिद कुरैशी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
pushpendra 
